Mahindra लेके आ रही है धमाका ऑफर, अपनी BE 6 और XEV 9e अब पहले से भी सस्ती!
BE 6 और XEV 9e के साथ Mahindra इ- कार की दुनिया में फिर से धूम मचाने की तैयारी कर रही है। Mahindra ने 2024 अपनी दो तगड़ी इ- कार को मार्किट में लाया था, जिनको एक साल पूरा होने वाला है। इसीलिए दोनों कारों की 1st एनिवर्सरी के मौके पर बड़ा सा ऑफर लेके आ रही है। Mahindra ने अपने ग्राहकों को 1.50 लाख तक के आकर्षक लाभ देने की घोषणा की है। यह ऑफर का लाभ कंपनी अपने शुरुआती 5,000 ग्राहकों को देगी। यह Mahindra की ओर से अपने ग्राहकों के लिए एक बड़े तोहफे से कम नहीं है।
तो आइये विस्तार से जानते है Mahindra अपने चुनिंदा ग्राहकों को क्या ऑफर्स देने वाली है।
एक साल के अंदर इन दोनों इलेक्ट्रिक SUV के 30 हजार यूनिट से ज्यादा यूनिट्स बिक चुके है। कंपनी इस ऑफर का लाभ कंपनी अपने शुरुआती 5,000 ग्राहकों को देगी। जिसमे BE 6 और XEV 9e खरीदने वाले उपभोक्ताओं को कंपनी की ओर से 30,000 रुपये मूल्य का एक्सेसरी पैक मुफ्त दिया जाएगा। इसके आलावा कंपनी 25,000 रुपये की कॉर्पोरेट इंसेंटिव, 30,000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 20,000 रुपये मूल्य के पब्लिक चार्जिंग क्रेडिट्स, इसके साथ ही महिंद्रा नए ग्राहकों को 7.2 kW होम चार्जर भी दे रही है, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है।
Mahindra BE 6 की कीमत और खासियत
बात अगर Mahindra की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV BE 6 की कीमत की करे तो इसकी प्रारंभिक कीमत लगभग 18.90 लाख (एक्सशोरूम ) से लेके लगभग 26.90 लाख (एक्सशोरूम ) रुपये तक जाने की सम्भावना है। BE 6 में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन लेआउट दिया जाता है।इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 228 bhp से लेकर 282 bhp तक की पावर जनरेट करता है। इसमें 59 किलोवॉट घंटा से लेकर 79 kWh तक की बैटरी लगी है, जो कि सिंगल चार्ज में 557 किलोमीटर से लेकर 683 km तक की रेंज देने के लिए में सक्षम है। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग क्षमता, हवादार फ्रंट सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। साथ ही में ADAS सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक एवं ड्राइव मोड का भी उपयोग किया गया है। यह बाजार में Hundai Creta, MG ZS EV, Tata Curvv जैसी कारों के साथ प्रतिस्पर्धा में है। BE 6 उन ग्राहकों को आकर्षित करती है जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बहुमुखी और कॉम्पैक्ट SUV में रुचि रखते है।
Mahindra XEV 9e की कीमत और खासियत
Mahindra XEV 9e की प्रारंभिक कीमत लगभग 21.90 लाख (एक्स-शोरूम) से लगभग 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह SUV में पैक वन, पैक टू, पैक थ्री सेलेक्ट जैसे वेरिएंट्स उपलब्ध है। बात अगर इसकी खासियत की करे तो ये यह 9 kWh बैटरी पैक के साथ 656 KM तक की रेंज प्रदान करता है, जबकि इसमें 59 kWh पैक में 542 किमी तक की रेंज ऑफर करता है।इसके आलावा इसमें तीन 12.3-इंच डिस्प्ले है। XEV 9e उन लोगों के लिए है जो स्पोर्टी डिज़ाइन वाली एक बड़ी और सुविधाओं से भरपूर SUV चाहते हैं। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), TPMS, लेवल-2 ADAS जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। साथ ही में पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक एवं ड्राइव मोड का भी उपयोग किया गया है।
इस बात में कोई शक नहीं की आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ ओर भी तेज़ और दिलचस्प होने वाली है। Mahindra BE 6 और XEV 9e अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए बिलकुल तैयार है।
