GST 2.0 लागु होने के बाद KTM की बाइक्स अब और ज्यादा महँगी हो गई है। अब सबकी पसंदीदा KTM की दो बाइक्स KTM 390 और 390 ADVENCHER X दोनों की कीमतों में बढोती हो गई है, क्योकि GST 2.0 में 350cc से ऊपर की बाइकों पर टैक्स 31% से बढ़कर 40% हो गया है। जिससे ये दोनों बाइक की कीमतों में 20,000 से लेके 27,000 तक की बढ़ोती हो गई है। स्टैंडर्ड 390 Adventure की कीमत अब 3.95 लाख रुपये और एडवेंचर X की कीमत 3.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।
क्या है नई कीमत
दिवाली की धूम बिक्री के बाद KTM निर्माता ने इसकी कीमतों में इजाफा किया है। 390 Adventure X , जिसकी कीमत पहले 3.04 लाख रुपये थी, अब 3.26 लाख रुपये में उपलब्ध है, यानी 22,410 रुपये की बढ़ोतरी। इसी तरह, स्टैंडर्ड 390 Adventure की कीमत 3.68 लाख रुपये से बढ़कर 3.95 लाख रुपये हो गई है, यानी 27,000 रुपये की बढ़ोतरी।
390 एडवेंचर रेंज अभी भी उन उत्साही लोगों को आकर्षित कर सकती है जो परफॉर्मेंस और फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन आम खरीदार या पहली बार एडवेंचर बाइक खरीदने वाले अब ज़्यादा किफ़ायती विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।भारतीय ग्राहक के लिए 20,000 से 27,000 छोटी कीमत नहीं है। इसलिए अब ग्राहक इनके और विकल्प के बारे में भी सोच सकते है।
संशोधित कीमतों के साथ अब 390 Adventure X की कीमत अब लगभग Royal Enfield Himalayan 450 के बराबर हो गई है। वहीं, स्टैंडर्ड 390 Adventure की ऑन-रोड कीमत अब लगभग 5 लाख रुपये हो गई है। हालाकि KTM ने अभी तक 390 Duke , RC 390 और 390 Enduro सहित अपनी लाइनअप में शामिल अन्य 390 मॉडल्स की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के बारे में कुछ नहीं कहा है।हालाकि इन बदलावों को देखते हुए भविष्य में KTM के बाकि मॉडल्स की कीमतों में बढोति की सम्भावनाओ को भी नाकारा नहीं जा सकता है।
390 Adventure और Adventure X दोनों ही बाइक में वही इंजन लगा है जो लेटेस्ट 390 Duke में लगा है। यह एक 399 cc सिंगल-सिलेंडर यूनिट है,जो की 46 हॉर्सपावर और 39 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाई-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर से लैस है। 390 Adventure X वेरिएंट में 390 Adventureके पुरे डिज़ाइन को बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें 19/17 इंच के अलॉय व्हील और ज़्यादा बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज दिए गए हैं।
