नई Tata Sierra जल्द ही लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है
Tata Motors फिर से तैयार है अपनी एक ओर शानदार पेशकश के साथ जो है 2025 की नई Tata Sierra
Tata Motors अपनी एक और शानदार SUV को लॉन्च करने की जोरो शोरो से तैयारी कर रही है। जिसका वीडियो टीज़र भी रिलीज़ हो चूका है, और शायद 25 नवंबर को यह लॉन्च भी की जाएगी। यह SUV मार्किट में नई तकनीक, तगड़े फीचर्स और लक्जरी अवतार में आ रही है। पुरानी यादो को बरकरार रखते हुए निर्माता ने इसमें काफी सारे बदलाव भी किये है। 90 के दशक की SUV को नए अवतार में उतारने के लिए जितने उसके निर्माता उत्साही है, उतना ही उत्साह भारतीय ऑटो मार्केट में भी देखने को मिलता है।
इसका ऊँचा बोनट, चौकोर व्हील आर्च और सीधे आकार ध्यान आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, SUV की अपील को ओर बेहतर बनाने के लिए इसकी हेडलाइट्स को नीचे की ओर रखा गया है। नवीनतम टीज़र में Sierra के केबिन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। जिसमें 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप ( जिसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर-साइड स्क्रीन को एक ही ग्लास पैनल में एकीकृत किया जाएगा ), पैनोरमिक सुन रूफ, वेन्टीलेटेड सीट्स एवं प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री को भी शामिल किया गया है।
Tata Sierra के इंजन की बात करें तो, इसमें संभवतः 1498 cc का इंजन होगा जो की 168 BHP और 280NM टॉर्क उत्पन करता है। Sierra का एक इलेक्ट्रिक संस्करण भी लॉन्च किया जाएगा, हालाकि इसके बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नही है।
सेफ्टी की बात करे टी इसमें 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) मिलने की संभावना है।इसके आलावा आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, पीछे की तरफ विंडो सनब्लाइंड और ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर (IRVM) भी होने की सम्भावना है।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से लेके 20 लाख रुपये के बीच में रहेगी । Tata Sierra का सीधा मुकाबला Hundai Creta, Kia Seltos, walkswagon Taigun और Maruti Grand Vitara जैसी मध्यम आकार की SUV से हो सकता है ।
