Yamaha ने लॉन्च किया अपना नया बाइक XSR155, जानिए इसकी कीमत और अन्य विशेषताएँ

2 Min Read
Yamaha ने लॉन्च किया अपना नया बाइक XSR155, जानिए इसकी कीमत और अन्य विशेषताएँ

Yamaha ने लॉन्च किया अपना नया बाइक XSR155, जानिए इसकी कीमत और अन्य विशेषताएँ

Yamaha भारत में अपनी एक और नई मॉडर्न-रेट्रो बाइक लॉन्च की है। जिसका लुक काफी मॉर्डन और आधुनिक है। Yamaha ने XSR 155 के लिए दो आधिकारिक कस्टम किट लॉन्च किए हैं – कैफ़े रेसर और स्क्रैम्बलर।कैफ़े रेसर किट स्पोर्टी रेट्रो लुक देती है, जबकि स्क्रैम्बलर किट एक मज़बूत, ऑफ-रोड लुक देती है। जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.50 लाख (एक्स-शोरूम) रहने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। हाल ही में भारतीय सड़कों पर इसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इसे पसंद करने वाले लोग आम बाइक से हटके बाइक पसंद करने वाले होते है।

इसमें यामाहा R15 और MT-15 जैसा ही इंजन लगा है, जिसमें एक 155cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन जो 18.4PS और 14.2Nm टॉर्क जनरेट करता है। जो इसकी ऊर्जावान टॉप-एंड परफॉर्मेंस और मज़बूत मिड-रेंज पुलिंग क्षमता को दर्शाता है। इस बाइक में छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। कैफ़े रेसर किट उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई है जो पुराने ज़माने के स्पोर्टी लुक को पसंद करते हैं और जो लोग अधिक मजबूत, कहीं भी जाने योग्य लुक पसंद करते हैं, उनके लिए स्क्रैम्बलर किट ज्यादा अच्छी रहेगी।

इसमें राउंड LED हेडलैंप, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक और मिनिमल LCD कंसोल और कॉम्पैक्ट साइड पैनल दिया गया है। XSR155 चार रंगों में उपलब्ध है: मेटैलिक ग्रे, विविड रेड, ग्रेइश ग्रीन मेटैलिक और मेटैलिक ब्लू।इसमें 10-लीटर का फ्यूल टैंक भी है।अपनी पुरानी स्टाइलिंग के बावजूद, इस बाइक में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चारों तरफ एलईडी लाइटिंग और प्रीमियम बॉडी फिनिश जैसे कई फीचर्स हैं।

यह बाइक TVS RONIN, Honda CB350RS और Royal Enfield Hunter 350 जैसी तगड़ी बाइक से मुकाबला करने के लिए बिलकुल तैयार है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version