भारत की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी Maruti Suzuki अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रेस में उतरने की तयारी में जुटी है। इस दिसंबर में Maruti अपनी नई पेशकश लेके आ रही है। अनुमान लगाया जाता है की 25 दिसंबर तक नई इलेक्ट्रिक Vitara को लॉन्च करने की तैयारी जोरो से चल रही है। यह Maruti की पहेली इलेक्ट्रिक कार होगी। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख (एक्सशोरूम) से लेके 25 लाख (एक्सशोरूम) तक रहने की उम्मीद की जा रही है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है की यह नई E Vitara तीन वैरिएंट्स डेल्टा, ज़ेटा और अल्फ़ा में उपलब्ध होगी। इस SUV में दो बैटरी पैक ऑप्शन 48.8kWh और 61.1kWh दिए जाएंगे, जिनमें से बड़ा पैक क़रीब 500Km की रेंज देगा।
Maruti Suzuki की नई पेशकश E Vitara जल्द ही लॉन्च होने के लिए तैयार है
Maruti Suzuki India ने भारत मोबिलिटी एक्सपो में बहुप्रतीक्षित Maruti Suzuki E Vitara इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण कर दिया है। यह SUV प्रीमियम और लग्ज़री फीचर्स से लैस होगी, साथ ही में यह SUV बहेतरीन 10 रंगो में उपलब्ध होगी। इसकी प्रमुख विशेषताओं में 185 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस (बिना सवारी के) शामिल है। इस SUV की लंबाई 4.27 मीटर और वीलबेस 2.7 मीटर की होगी। जो की एक काफी बड़ी और प्रीमियम SUV है।
प्रमुख विशेषताए
इसकी प्रमुख विशेषताए की बात की जाये तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, 10-तरफ़ा पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, सात एयरबैग, आगे हवादार सीटें, 10.1-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन,दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। अन्य हाइलाइट्स में ब्रश्ड सिल्वर सराउंड वाले आयताकार एसी वेंट, रोटरी ड्राइव स्टेट सिलेक्टर और लेदरेट अपहोल्स्ट्री शामिल हैं।
प्रतिस्पर्धी
Maruti E Vitara का सीधा मुक़ाबला Tata curvv EV , MG ZS EV , Hundai Creta इलेक्ट्रिक , Mahindra BE 6, और Kiya Carens EV जैसी गाड़ियों से होगा।हाल में EV की बढ़ती माँग और ग्राहकों की रूचि को परखते हुए Maruti अपने और मोडल्स का भी इलेक्ट्रिक वर्शन नजदीकी भविष्य में ला सकती है।
