Honda की सबसे स्टाइलिश और फ्यूल – एफीशियंट बाइक Honda SP 125

4 Min Read
Honda की सबसे स्टाइलिश और फ्यूल - एफीशियंट बाइक Honda SP 125

Honda की सबसे स्टाइलिश और फ्यूल – एफीशियंट बाइक Honda SP 125
Honda SP – Honda द्वारा निर्मित बाइकों की एक श्रृंखला है, जो की भारतीय दोपहिया बाजार में उपलब्ध है। Honda SP 125 एक प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल है। साथ ही यह एकदम स्टाइलिश एवं किफायती भी है। यह मोटरसाइकिल Honda की Shine 125 से ऊपर की श्रेणी में आती है। हाल ही में इसे OBD2B के नियमो के तहत अपडेट किया गया है। यह बाइक बहेतरीन प्रदर्शन के साथ काफी बढ़िया माइलेज भी देती है।

इंजन

Honda SP 125 में 123.94 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 10.7 बीएचपी की शक्ति और 6,000 आरपीएम पर 10.9 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन को पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके आलावा इसमें एक आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी शामिल है, जो रुकने के दौरान ईंधन की खपत को कम करता है और इसकी समग्र दक्षता में योगदान देता है।

माइलेज

Honda SP 125 में पिछली पीढ़ी के मॉडल के लिए ARAI द्वारा प्रमाणित आंकड़ा 60 किमी प्रति लीटर है। जो की वास्तविक ईंधन दक्षता के आंकड़े सड़क की स्थितियों और ड्राइविंग शैली के आधार पर भिन्न भी हो सकते हैं।

वेरिएंट और कलर ऑप्शन

Honda SP 125 को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है: ड्रम और डिस्क। दोनों वेरिएंट के फीचर्स और डिज़ाइन में कुछ अंतर नहीं है ,अंतर सिर्फ ब्रेकिंग सिस्टम में है। यह मोटरसाइकिल पांच रंगों में उपलब्ध है जैसे की मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, इंपीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू,पर्ल इग्नियस ब्लैक और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक।

कीमत

एसपी श्रृंखला में सबसे शुरुआती मॉडल Honda SP 125 है, जिसकी कीमत 86,378 रुपये (एक्सशोरूम ) से लेके 94,069 रुपये (एक्स शोरूम ) तक जाती है। Honda की सबसे महंगी SP बाइक Honda CB 1000 Hornet SP है, जिसकी कीमत लगभग 13.29 लाख रुपये (एक्सशोरूम) है।

अन्य सुविधाएं

Honda SP 125 में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच और संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसका पूरी तरह से डिजिटल कंसोल वास्तविक समय में ईंधन दक्षता, इको इंडिकेटर, ईंधन भरने की अनुमानित अवधि और गियर पोजीशन इंडिकेटर प्रदर्शित करता है। इसके अलावा राइडर की सुरक्षा को दयान में रखते हुए इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन दिया गया है, जिससे उबड़-खाबड़ सड़कों पर बेहतर आराम मिलता है। साथ ही इसका CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) ब्रेकिंग सुरक्षा को बढ़ाता है और राइडर को बेहतर नियंत्रण प्रदान करने में मदद करता है।

वारंटी पैकेज

Honda SP 125 में 10 साल की वारंटी पैकेज के साथ पूर्ण मानसिक शांति मिलती है, जिसमें 3 साल की मानक और 7 साल की वैकल्पिक सेवा वारंटी शामिल है।

Honda SP 125 के BS-VI इंजन के साथ, यह बाइक एक दमदार और स्टाइलिश राइड का अनुभव कराती है। यह बाइक प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करती है और इसका मुकाबला TVS Raider 125 और Hero Glamour जैसी दमदार बाइकों से है ।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version