Nissan की दो अपकमिंग कार्स, जानिए इसके दमदार फीचर्स और बहुत कुछ

4 Min Read
Nissan की दो अपकमिंग कार्स, जानिए इसके दमदार फीचर्स और बहुत कुछ

Nissan की दो अपकमिंग कार्स, जानिए इसके दमदार फीचर्स और बहुत कुछ

Nissan Motor India की ओर से दो बिल्कुल नए मॉडल एक के बाद एक लॉन्च किए जाएंगे। लगभग पांच साल के बाद, Nissan आखिरकार 2026 से भारत में अपने सबसे आक्रामक उत्पाद के लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। इसका मूल आर्किटेक्चर Renault के सीएमएफ बी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। Nissan सबसे पहले जनवरी 2026 में Gravite नाम की एमपीवी और फिर एक महीने के बाद यानि फरवरी 2026 में Tekton नाम की मिडसाइज़ एसयूवी लॉन्च करेगा । Gravite को सर्वप्रथम बी सेगमेंट एमपीवी के रूप में पेश किया जाएगा, जो एंट्री लेवल पैसेंजर व्हीकल से ऊपर होगी।

Nissan Gravite के आने के एक महीने बाद उसकी दूसरी पेशकश Tekton को अलग बॉडी के साथ लाने की तैयारी भी जोरो से चल रही है, जो की उसी मूल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। तो आइये जानते है इसकी दिलचस्प बाते।

Nissan Gravite

सूत्रों की जानकारी के मुताबिक Nissan Motor India अगले साल यानि जनवरी 2026 में अपनी Nissan Gravite को पेश करने की उम्मीद है। जो की Renault Triber का ही संस्करण है। इसकी खासियत की बात करे तो इसमें अल्ट्रा-मॉड्यूलर सीटिंग जैसी खास विशेषता का ख्याल रखा गया है, जो की यात्रियों और सामान की बदलती जरूरतों के अनुसार आसानी से एडजस्ट हो जाती है। जिससे इसमें काफी स्पेस प्राप्त होती है, जिससे दैनिक यात्राओं और लंबी पारिवारिक रोड ट्रिप्स दोनों में काफी सुगमता रहती है। Gravite अधिकतम जगह चाहने वाले और बड़े परिवार वाले ग्राहकों को आकर्षित करती है। मिली जानकारी के मुताबिक इसकी बुकिंग जनवरी में शुरू होगी, जबकि ग्राहकों को डिलीवरी मार्च 2026 तक पूरे भारत में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। यह 7 सीटर MPV (Multi-Purpose Vehicle) है।

इंजन

Gravite में Triber के समान 72 हॉर्सपावर का 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जोकि 96 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।

अनुमानित कीमत

Gravite की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है, कीमत का खुलासा शायद मार्च 2026 को ही होगा। पर इसकी संभावित कीमत शायद 6 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से ले के 9 लाख रुपये (एक्स शोरूम ) तक होने का अंदाज़ा है।

संभवित् फीचर्स

Gravite में संभवत: 7 इंच का डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग, क्रूज़ कंट्रोल, इंजन स्टार्ट एवं स्टॉप बटन जैसे कई फीचर्स मिलने की सम्भावना है।

सेफ्टी फीचर्स

Gravite के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो इसमें 6 एयर बैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे कई तगड़े फीचर्स को शामिल किया गया है।

Nissan Tekton

Nissan फरवरी 2026 में Tekton नाम की मिडसाइज़ एसयूवी लॉन्च करेगा । इसकी सीधी टक्कर Hundai Creta, Tata Sierra, Mhindra Scorpio और मारुती Suzuki Grand Vitara जैसी तगड़ी कार के साथ होगी।

इंजन

1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन होने की संभावना है और इसके हाइब्रिड इंजन को भी भविष्य में शामिल किये जाने की सम्भावना है।

अनुमानित कीमत

Nissan Tekton की कीमत भारत में लगभग 11 लाख (एक्सशोरूम) से लेके 18 लाख (एक्सशोरूम ) तक रहने की उम्मीद है।

संभवित् फीचर्स

Nissan Tekton में वायरलेस चार्जिंग, प्रीमियम ऑडिओ सिस्टम, 10.1 की टच स्क्रीन, आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्ट, क्रुज़ कंटोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध है।

सेफ्टी फीचर्स

Nissan Tekton में EBD के साथ ABS, 6 एयर बैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version