2026 की बहेतरीन मोटरसाइकिल Kawasaki Ninja 650 हुई लॉन्च

5 Min Read
2026 की बहेतरीन मोटरसाइकिल Kawasaki Ninja 650 हुई लॉन्च

2026 की बहेतरीन मोटरसाइकिल Kawasaki Ninja 650 हुई लॉन्च

Ninja स्पोर्ट्स बाइक की विरासत को और भी सशक्त बनाने के लिए Kawasaki ने भारत में Ninja 650 लॉन्च किया है। जिसकी कीमत करीबन 7.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने का अंदाज़ा है। इसका बेजोड़ स्पोर्टी परफॉर्मेंस और आरामदायक राइडिंग पोजीशन इसे रोज़ाना की यात्रा के लिए बेहतरीन बनाने में काफी मदद करते है। Kawasaki Ninja 650 भारतीय बाजार में केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। जिस में और कुछ बदलाव करने के बजाय कंपनी ने सिर्फ एक नया फीचर जोड़ा है, और वो है इसका बदला हुआ कलर कॉम्बिनेशन – जो है नया लाइम ग्रीन रंग। इस नए रंग के अलावा, यह मिडिलवेट स्पोर्ट्सबाइक में और कोई बदलाव नहीं किये गए है। वही पे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में यह मैट ग्रे और ब्लैक रंग विकल्प में भी उपलब्ध हैं।

यह बाइक 2025 की Ninja 650 से 14,000 रुपये महंगी होने की खबर सामने आयी है। इसमें 649 cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन हुआ है, जोकि 67.3 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 64 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके आलावा इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है। इसके शानदार अंदाज़ से इसकी पौराणिक विरासत की याद आ जाती है।

डिज़ाइन की बात करें तो

Ninja मोटरसाइकिल में आगे की तरफ ट्विन एलईडी हेडलाइट्स हैं। जबकि पिछला हिस्सा स्लीक और शार्प दिखता है। हाल के वर्षों में इसके डिजाइन में काफी बदलाव हुआ है। Ninja के स्पोर्टी लुक को प्राथमिकता देते हुए, रीडिजाइन की गई विंडशील्ड अब नीचे की और है और ऊपरी काउल के साथ पूरी तरह फिट बैठती है। इसी के साथ इसे अधिक सीधे कोण पर सेट किया गया है जिससे राइडर को तेज हवा से बेहतर सुरक्षा मिल पाए । इसका चेसिस हल्का है और इसका अनुमानित वेट 178 किलोग्राम है। आक्रामक बॉडीवर्क के साथ का इसका डिजाइन काफी हद तक निंजा ZX-10R से प्रेरित है।

अन्य फीचर्स

Ninja में 4.3 इंच का फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले को भी शामिल किया गया है, जिसमें बैकग्राउंड चुनने और ऑटो-ब्राइटनेस की सुविधा भी दी गई है। इसके डिस्प्ले में ईंधन-कुशल राइडिंग की आदतें बनाए रखने में और राइडर्स की मदद के लिए एक इको राइडिंग इंडिकेटर को शामिल किया गया है। वही पे इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल एबीएस और स्विच करने योग्य ट्रैक्शन कंट्रोल को भी शामिल किया गया है, जो सुरक्षा की सभी आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करता है। आगे की तरफ 41 मिमी का टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन को भी स्थान दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाये तो इसमें आगे की तरफ दो 300 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 220 मिमी डिस्क शामिल हैं, जो डुअल-चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम ) द्वारा समर्थित है। इसके डनलॉप स्पोर्टमैक्स रोडस्पोर्ट 2 टायर हल्के हैंडलिंग में अपना योगदान प्रदान करते हैं।

आराम

राइडर के आराम के लिए सीट की ऊंचाई 790 मिमी की राखी गयी है। अपने स्पोर्ट-टूरिंग स्वभाव के अनुरूप, यह बाइक आरामदायक राइडिंग पोजीशन प्रदान करती है। जिसमे इसके थोड़े ऊंचे क्लिप-ऑन हैंडलबार सहायक होते हैं। हालांकि, इसमें आपको थोड़ा आगे की ओर झुककर बैठना पड़ता है। स्पोर्टी डिज़ाइन के अनुरूप, इसकी पीछे की सीट थोड़ी ऊँची रखी गई है। जोकि देखने में काफी आकर्षक लगती है।

शानदार माइलेज

ARAI द्वारा Kawasaki Ninja 650 का दावा किया गया माइलेज 21 किमी प्रति लीटर है। यह दावा किया गया माइलेज सभी वेरिएंट के लिए है।

Kawasaki Ninja 650 का व्हीलबेस 1,410 मिमी है, जो एक स्थिर राइड प्रदान करता है, जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 130 मिमी है। इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक है। बाइक 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर मजबूती से टिकी रहती है।

साथ ही देखें Kawasaki Z900 की पूरी जानकारी

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version