Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च – जानिए कया है खास और कीमत

3 Min Read
kawasaki Z900

Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च – जानिए कया है खास और कीमत । 

Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च हो गई है, वह भी 9.99 लाख (एक्स शो रूम ) रुपये में यानि की 10 लाख से कम कीमत में। भारत की सबसे ज्यादा पसंदीदा 4 सिलेंडर स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल में अब Kawasaki Z900 को नए अपडेट के साथ 2026 के लिए तैयार किया गया है। नई कावासाकी Z900 की कीमत MY25 संस्करण से 19,000 रुपये कम है।इस बार इसके लुक में कुछ बदलाव किये गए है। पिछले मॉडल के मुक़ाबले निर्माता ने इसकी कीमत थोड़ी कम कर दी है, जिससे इसके चाहने वालो में काफी ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।

Kawasaki Z सीरीज़ की एक मानक मोटरसाइकिल है। Kawasaki Z900 दो रंगो में उपलब्ध है, जिनमें मेटैलिक मैट ग्रेफेनस्टील ग्रे और मेटालिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक, कैंडी लाइम ग्रीन और मेटालिक कार्बन ग्रे शामिल है। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें शक्तिशाली 948 सीसी इनलाइन-फोर इंजन है, जो 9,500 आरपीएम पर लगभग 125 पीएस और 7,700 आरपीएम पर 98 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है। यह मोटरसाइकिल में छह-स्पीड ट्रांसमिशन है। यह मोटरसाइकिल शहरों में और हाईवे पर दोनों ही जगह चलने के लिए बेहद अनुकूल है।

इसका वज़न 189 किलोग्राम है। जिससे सवार को विभीन्न सड़क पर स्थिरता के साथ संतुलन बनाने में काफी मदद मिलती है। शहरी भीड़ भाड़ वाले इलाके हो या हाईवे दोनों में ही यह बाइक बहेतर प्रदर्शन करती है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता की बात करे तो इसमें 17 लीटर की टैंक है और यह लगभग 17 किमी/लीटर का माइलेज देते हुए काफी अच्छी रेंज प्रदान करती है। इसकी सीधी राइडिंग पोज़ राइडर को काफी आराम देने में मदद करती है।

Kawasaki Z900 एक प्रीमियम बाइक है जिसमे कॉम्पैक्ट ट्रिपल एलईडी हेडलाइट्स, डुअल पावर मोड, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, क्रूज़ कंट्रोल, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और ABS (Anti-lock braking system) भी शामिल है। इसके आलावा इसमें नया 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और वॉइस कमांड फ़ीचर भी शामिल हैं। इसके आलावा इसमें तीन राइडिंग मोड उपलब्ध है जैसे की स्पोर्ट मोड, रोड मोड और रेन मोड इसक साथ-साथ एक मैनुअल राइडर मोड भी शामिल है।

अगर आप बड़ी बाइक के शौकीन है तो यह बाइक आपके लिए बढ़िया रहेगी। जो आपको स्टाइल के साथ कम्फर्ट और प्रीमियम लुक भी प्रदान करती है।

 

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version