2025 के अंत तक भारतीय बाजार मे लॉन्च होंगी ये शानदार कारें

7 Min Read
Cars launched end of 2025

2025 के अंत तक भारतीय बाजार मे लॉन्च होंगी ये शानदार कारें

अगर आप भी कार्स के शौकीन है, और हररोज़ भारत की अपकमिंग कार्स की जानकारी लेने के लिए उत्सुक रहते है तो आप सही जगह पे आ गए हो। ऑटो सेक्टर में प्रतिस्पर्धा के चलते और अपने चाहने वालो को खुश करने की होड़ में दिन प्रतिदिन नई नई कार्स मार्केट में लॉन्च हो रही है। जिसकी वजह से अब ग्राहकों के लिए अपने लिए सही विकल्प का चुनाव करना काफी आसान हो गया है। तो आइये जानकारी लेते है इस साल के अंत तक ओर कौन कौन सी कार मार्केट में तहलका मचाने आनेवाली है।

Tata Punch

अपने ग्राहकों की त्योहारों की खुशियों को दोगुना करने के लिए Tata Punch को दिसंबर में लॉन्च करने की तयारी चल रही है। यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस एसयूवी में डायनाप्रो तकनीक के साथ 1.2L रेवोट्रॉन इंजन को बरक़रार रखा गया है। कीमत की बात करे तो यह लगभग 6.20 – 11 लाख (एक्स-शोरूम) तक रहने की उम्मीद है। अंदाजा लगाया जा रहा है की मौजूदा वर्जन के मुकाबले इसे ज्‍यादा बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें 10.25-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और नए अलॉय व्‍हील्‍स के साथ अपडेट किया जा सकता है।

Renault Duster

Renault के निर्माता एक बार फिर से अपनी पॉपुलर एसयूवी डस्टर को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में जुटे हुए है। कीमत की बात करे तो यह लगभग ₹9.39 लाख से ₹14.12 लाख (एक्स-शोरूम) के बिच रहने की उम्मीद है। इसमें कई तगड़े फीचर्स शामिल किये गए है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप देखजने को मिलने वाला है, यानि की एक ड्राइवर डिस्प्ले, दूसरी मिडल स्क्रीन और तीसरी स्क्रीन पैसेंजर्स के लिए रखी गयी है। यह फीचर आम तोर पर सिर्फ लक्ज़री कार्स में ही देखने को मिलता है। इसके आलावा इसमें ड्यूल जोन AC, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 10.1 इंच टच स्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स मिलते है। इसके आलावा सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, रियर कैमरा, ऑटो इमरजेंसी ब्रैकिंग जैसे कई बढ़िया फीचर्स को शामिल किया गया है।

Hyundai Venue

अब Hyundai Venue खरीदना हुआ आसान। निर्माता ने सिर्फ 25,000 के बुकिंग अमाउंट के साथ इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के मालिक बनने का मौका दिया है। Hyundai ने इसमें कई तगड़े फीचर्स को भी जोडा है। Hyundai Venue के यह नए अवतार को 4 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी जोरो से हो रही है । इसमें एक नया और बोल्ड फ्रंट फेशिआ और नई LED DRLs (डे टाइम रनिंग लाइट्स ) को भी शामिल किया गया है। इसके केबिन को भी ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। Hyundai Venue 8 कलर्स और 8 वैरिएंट्स में में उपलब्ध होगी। इसकी किमत की बात करे तो यह 8 लाख से 14 लाख तक उपलब्ध रहने वाली है। Hyundai Venue में नए अलॉय व्हील डिजाइन और पीछे सिल्वर इंसर्ट के साथ SUV का लुक और भी प्रीमियम लगता है।इसके बंपर को बुल-बार स्टाइल डिजाइन दिया गया है जिससे इसका लुक और ज्यादा दमदार लगता है।नई Venue अब ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगती है। बेहतर आराम के लिए नई सीटें जैसी कई नई सुविधाएँ दी गई है।

Volkswagen Tayron

फॉक्सवैगन टायरॉन की कीमत 50-55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।इसमें 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन होगा जो की 204hp और 320Nm का टॉर्क देता है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में एलईडी हेडलैम्प, कनेक्टेड एलईडी टेललैम्प, 19 इंच के अलॉय व्हील, 15 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, मसाजिंग फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स शामिल है। फॉक्सवैगन टायरॉन को भारत में 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।सुरक्षा सुविधाओं में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम और स्पीड अलर्ट सिस्टम भी शामिल हैं।

Tata Sierra

Tata नवंबर 2025 में टाटा सिएरा को लॉन्च कर सकता है। सिएरा के केबिन के अंदर तीन-स्क्रीन का सेटअप किया गया है। जिसमे एक पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए, दूसरा इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए, और तीसरा आगे बैठे यात्री के लिए।टाटा सिएरा कई इंजन विकल्पों में उपलब्ध होने की उम्मीद की जा रही हैं जैसे की 1.2-लीटर पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और 2.0-लीटर डीजल इंजन शामिल हो सकते हैं। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी कई बैटरी विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है।नयी Tata Sierra में रैपअराउंड टेललैंप, फ्लश डोर हैंडल और रियर बंपर में नंबर प्लेट एकीकृत होने की भी उम्मीद है।

Tata Safari Petrol

नवंबर 2025 तक भारत में Tata Safari Petrol लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी कीमतों की बात करे तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.50 लाख रुपये से 27.00 लाख रुपये के बीच होगी। यह एक 7 सीटर कार है। इसका। रेस्पॉन्सिव 2.0-लीटर डीज़ल इंजन एक स्मूथ गियरबॉक्स के साथ आता है। जो 167.6 बीएचपी और 350 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है, यह एक शक्तिशाली और सहज ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है।Safari पेट्रोल खासकर उन खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है जो बड़ी, पावरफुल और कम्फर्टेबल SUV की तलाश में हैं। सुरक्षा के लिए इसमें रियर-क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन,360 डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा और फॉरवर्ड-कोलिजन वार्निंग, विशेष रूप से मुश्किल परिस्थितियों में सुरक्षित ड्राइविंग में योगदान करते हैं।इसके आलावा क्रूज नियंत्रण, आपातकालीन ब्रेकिंग के साथ ADAS जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो उन्नत सुरक्षा सहायता प्रदान करती हैं।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version