Vinfast Limo Green को फरवरी में मार्केट में उतारने की तैयारी में व्यस्त
भारत में तेजी से अपना विस्तार बढ़ाते हुए वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता Vinfast अपने नई पेशकश Limo Green को लेके काफी उत्साहित है। सूत्रों के अनुसार नयी Limo Green को इनोवा का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। निर्माता फरवरी 2026 के आसपास इसे लॉन्च कर सकती है। VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी के बाद यह कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक SUV होगी। Vinfast की यह पहेली इलेक्टिक MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल ) है जो की Kia Carens को कड़ी टक्कर देने को तैयार है।यह एक 7 सीटर कार है। भारत में EV का मार्केट लगातार फैल रहा है, और Vinfast इसी रेस में बड़ी तेजी से आगे बढ़ने के लिए एकदम तैयार है।
Limo Green VF6 और VF7 के बाद यह तीसरी MPV कार होगी, जोकि फरवरी 2026 में लॉन्च होगी। Limo Green में 60.1 kWh का बैटरी पैक होगा, जो 450 किमी की रेंज देगा। इसकी बैटरी 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।आने वाले समय में कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में भी एंट्री करने की योजना बना रही है। यह कार 4.7 मीटर लंबी, 1.8 मीटर चौड़ी और 1.7 मीटर ऊंची, होने के साथ-साथ 2.8 मीटर के वीलबेस में मौजूद होगा। Limo Green 30 मिनट में 10-70 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।ग्राउंड क्लीयरेंस को भारतीय सड़कों की स्थिति के अनुसार संशोधित किया जा सकता है।इसका मॉर्डन डिज़ाइन इसे आकर्षक और स्टाइलिश लुक देता है।
Limo Green के इंटीरियर की खासियते
आकर्षक डैशबोर्ड लेआउट
क्लाइमेट कंट्रोल
डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन
कीलेस एंट्री
पुश-बटन स्टार्ट
10.2-इंच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन
360-डिग्री कैमरा
लेदरेट अपहोल्स्ट्री
Limo Green डिज़ाइन
इसमें आकर्षक LED हेडलैंप और टेललैंप दिया गये है। इसके अलावा इसमें बड़े बॉडी क्लैडिंग और बड़े अलॉय व्हील्स के साथ
प्रीमियम और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसमें तीन रो सीटिंग लेआउट दिया जाएगा, जो इसे अपनी श्रेणी में खास बनाता है।
Limo Green कीमत
Limo Green की प्रारंभिक कीमत लगभग 19.90 लाख (एक्सशोरूम) से लेके – 23.90 लाख (एक्सशोरूम) होने का अंदाज़ा है।
कुल मिलकर अगर आप की फॅमिली बड़ी है, और आपको ज्यादा स्पेस वाली कार की तलाश कर रहे है तो ये एक काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है आपके लिए।
