Mahindra XEV 9S लॉन्च

3 Min Read
Mahindra XEV 9S

Mahindra भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है। यह SUV में कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते है। यह पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी। यह SUV Mahindra And Mahindra के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में इज़ाफ़ा करने आ रही है। सबसे अधिक केबिन स्पेस प्रदान करती है।

Mahindra अपनी सबसे पहली और प्रीमियम SUV को लॉन्च करने के लिए काफी उत्सुक है। इसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV को 3 बैटरी विकल्प (59 kWh, 70 kWh और 79 kWh ) के साथ आती है, जो की 210 kW मोटर का पावर देती हैं, और 380 Nm टॉर्क पैदा करती है। साथ ही में इसके 6 वेरिएंट भी पेश किये गए हैं। XEV 9S की ड्राइविंग रेंज 679 किमी बताई है।

सूत्रों से जानकारी मिली है की XEV 9S की बुकिंग अगले साल यानि की 2026 की 14 जनवरी से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। इसके आलावा इस नै SUV की टेस्ट ड्राइव 5 दिसंबर से डीलरशिप पर मिलेगी।मिली जानकारी के अनुसार यह SUV 100 किमी प्रति घंटा सिर्फ 7 सेकंड में पहुंचती है जबकि इसकी टॉप स्पीड 202 किमी प्रति घंटा होने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

इंटीरियर और एक्सटीरियर

इसमें सीट के शोल्डर एरिया पर एक सिल्वर प्लेट दी गई है, जो इसे काफी प्रीमियम लुक देती है। इसमें 527-लीटर की बूटस्पेस दी गयी ही। इसकी दूसरी पंक्ति स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सीटों के साथ आती है, और पीछे बैठनेवाले यात्रियों के लिए बॉस मोड और वेंटिलेटेड सीट्स भी मिलती हैं।इसके डेशबोर्ड में महिंद्रा फेमस ट्रिपल स्क्रीन दिया गया है, जिसमे डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और एक पैसेंजर साइड स्क्रीन दिया है। इस SUV में 12.3 इंच की ट्विन स्क्रीन और खुलने वाला पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसके आलावा इसमें फास्ट चार्जिंग और एम्बियंट लाइटिंग को भी शामिल किया गया है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इसमें 60-डिग्री कैमरा के साथ लेवल-2 ADAS को शामिल किया है। इसके आलावा इसमें एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विथ ऑटो-होल्ड और हिल स्टार्ट असिस्ट स्टैंडर्ड हैं। इसके ऑटो पार्किंग और 540-डिग्री व्यू सेफ्टी को ओर भी बढ़ाते हैं।

इस SUV का सीधा मुकाबला Kia Carens Clavis EV और Tata Harrier EV के साथ होगा। Mahindra का फोकस केबिन स्पेस, लग्जरी कम्फर्ट, और अत्याधुनिक डिजिटल अनुभव देने का रहा है। इस SUV की कीमत और फीचर्स दोनों प्रीमियम खरीदारों को आकर्षित करने के लिए काफी है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version