TVS Raider 2025 Variant Launches
TVS कंपनी ने हाल ही में अपनी अपडेटेड बाइक रेडर लॉन्च कर दी है, जो की नए अवतार में है। इस नए अवतार में बूस्ट मोड, चौड़े टायर, सिंगल-चैनल, एबीएस जैसे कई फीचर्स शामिल है।
भारतीय दोपहिया बाजार में एक और बाइक की एंट्री हो गई है, जो की नए अवतार में और बूस्ट मोड के साथ आ गया है। दिवाली के त्योहारों में भारतीय बाज़ारो में काफी सारे दमदार विकल्प आ रहे है, और कीमत भी पहले से ज्यादा आकर्षक मिल रही है। सभी निर्माता अपने ग्राहकों को खुश करने में और अपना बेस्ट पेश करने की बहेतरीन कोशिश कर रहे है। जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है।
नयी TVS रेडर बूस्ट मोड के साथ धमाके से आ गई है, जो की पहेली बार iGO टेक्निक के साथ उपलब्ध है। यह बाइक 93,800 रुपये (एक्स शोरूम) की प्रारंभिक कीमतों में उपलब्ध है। यह बेहद आकर्षक स्पोर्टी लोक वाली बाइक है। वैसे तो नयी TVS रेडर के डिज़ाइन में बहोत फर्क नहीं हैं लेकिन इसमें अपडेटेड ग्राफिक्स और कुछ नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।
नए मॉडल को अधिक खास बनाने के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ डुअल डिस्क ब्रेक उपलब्ध कराइ गई है। जिससे चालक को ब्रैकिंग रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिलता है, जिसकी वजह से चालक के आत्मविश्वास में बढोती होती है। इसके आलावा बेहतर ईंधन दक्षता के लिए GTT (ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी) सिस्टम को भी ऐड ऑन किया है। इसी के साथ यह देश की पहेली 125 सीसी वाली बाइक बन गई है। जो की 6,000 आरपीएम पर 11.75 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।
इसके आलावा इसमें iGO टेक्निक का भी इस्तेमाल किया गया है जोकि बाइक को तुरंत पावर देकर तेज़ी से एक्सीलरेट करने में सक्षम बनाता है। इसके अल्वा इसमें एक अधिक नया फीचर ऐड किया है जो है फॉलो मी हेडलैंप जिससे इग्निशन बंद होने के बाद भी लाइट चालू रखता है।
रेडर के पहियों में भी सुधार करके अभी 90/90-17 फ्रंट और 110/80-17 रियर के कॉन्फ़िगर किया गया है, जिससे की राइडर का आत्मविश्वाश उबड़ खाबड़ वाले रस्ते पर भी बना रहता हैं। इसके आलावा इससे बेहतर ग्रिप और स्थिरता भी मिलती है।
रेडर के लुक की बात करे तो इसको काफी स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमे सिल्वर बॉडीवर्क और रेड कलर के अलॉय व्हील्स से बाइक काफी आकर्षक लगती है। इसमें दो वैरिएंट्स उपलब्ध होंगे जिसमे एक है 99 से ज़्यादा फ़ीचर्स वाला एक फुल TFT क्लस्टर और दूसरा है 85 से ज़्यादा फ़ीचर्स वाला एक रिवर्स LCD डिस्प्ले वाला वैरिएंट्। दोनों ही वैरिएंट्स में कॉल हैंडलिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नोटिफिकेशन मैनेजमेंट के साथ TVS स्मार्टकनेक्ट सिस्टम जैसी बढ़िया सुविधाए दी गई है।
