भारत सरकार की नयी GST घोसणा केबाद 350 सीसी से कम क्षमता वाली बाइक्स पर GST में काफी गिरावट देखने को मिली है, वहा कई दो पहिया वाहनो कि कीमतों में भारी गिरावट देखनेको मिली है, वही पे Yamaha R3 और MT-03 की कीमते भी अब अधिक कम हो गई है।अब Yamaha की प्रीमियम बाइक की सवारी आप और भी किफायती दामों में एवं ज्यादा सुविधाओं के साथ कर सकते है। दूसरे दो पहिया वाहनों के मुकाबले Yamaha की कीमते अधिक होने के कारन इसकी प्रीमियम सवारी का आनंद लोग ज्यादा नहीं ले पते थे। पर अभी कीमतों में गिरावट के बाद यह सवारी सभी के लिए उपयुक्त होने वाली है।
दोनों बाइक्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 20, 000 रुपये की कटौती GST के बाद देखने को मिलती है। इसके चलते अब R3 की शुरुआती कीमत लगभग 3,39,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है जोकि पहले लगभग 3,60,000 थी , वही पर MT-03 की कीमत लगभग 3,29,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जोकि पहले लगभग 3,50,000 थी। यामाहा के चाहने वालो के लिए एक बड़े गिफ्ट जैसा है। Yamaha इंडिया ने हाल ही में इसकी कीमतो की घोषणा की है। यह कीमते फरवरी से लागु होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
इसे पहले यामाहा मोटर इंडिया ने R3 और MT-03 की लॉन्चिंग के टाइम ठंडी प्रतिक्रिया मिलने के कारन पहले ही अपनी कीमतों में 1 लाख तक की कटौती की थी। उसके ऊपर अब GST कटौती के चलते बाइक की कीमतों में ज्यादा गिरावट आ गई है। जिसका फायदा अभी Yamaha के चाहनेवाले अच्छे से उठा सकते है। R3 और MT-03 की कीमतों में गिरावट के चलते यह बाइक पसंद करनेवाले और Yamaha की बाइक को खरीदने की सोच रखनेवाले ग्राहकों के लिए यह सुनहरा समय है। नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी। जल्दी बुकिंग कराने वाले ग्राहक जीएसटी से जुड़ी कम कीमतों और त्योहारी सीज़न के ऑफर्स, दोनों का लाभ उठा सकते हैं।
हालाकि फ़िलहाल इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है कि ये नवीनतम मॉडल हमारे देश में कब आएंगे।
Yamaha R3 और MT-03 के इंजन और हार्डवेयर
Yamaha R3 और MT-03 के दोनों ही इंजन की बात करे इसमें लिक्विड कूल्ड, DOHC, 321 cc, 4 स्ट्रोक, पैरेलल द्विन इंजन है जोकि 41.4 की अधिकतम पावर 29.5 का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह दोनों इंजन 6 स्पीड गियर बॉक्स से लेस है। ब्रैकिंग सिस्टम की बात करे तो इसके फ्रंट में 298 mm का डिस्क ब्रेक और रियर में 220 mm का डिस्क ब्रेक लगा है।इसके आलावा फीचर लिस्ट में ड्यूल LED Head Lamp और LED Indicator भी शामिल है।
Yamaha R3 और MT-03 के उपयुक्त कलर्स
Yamaha R3 में ब्लैक और आइकॉन ब्लू में उपलब्ध है।
MT-03 मिडनाइट ब्लैक और मिडनाइट सियान रंग में उपलब्ध है।
