आइये जानते है Tata Ace EV की विशेषताऍ

3 Min Read
Tata Ace EV

आइये जानते है Tata Ace EV की विशेषताऍ
बात जब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चल रही हो तो उसमे कार और मोटरसाइकिल की रेस में भला ट्रक्स क्यों पीछे रह जाये? आज कल EV का जमाना है। और देखा जाये तो पेट्रोल की बढ़ती कीमते और पर्यावरण के बचाव के लिए निर्माता और यूजर दोनो में EV का चलन काफी बढ़ता जा रहा है। Tata Ace भारत में पहला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक है। यह मिनी ट्रक छोटे शहरों,अर्ध-शहरी क्षेत्रों और छोटे गावो में भी सफलतापूर्वक अपना बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। इसका उपयोग निर्माण, लॉजिस्टिक्स, FMCG, और रेफ्रिजेरेटेड वैन सेवाओं में भी किया जाता है इसके आलावा फलों और सब्जियों, अनाज, डेयरी, मुर्गी पालन और मछली की डिलीवरी के लिए भी यह बेस्ट ऑप्शन है। ऐस सीरीज में टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल, सीएनजी, सीएनजी+, डीजल और EV जैसे वैरिएंट उपलब्ध हैं।

रेंजप्रति चार्ज 154 किमी तक
चार्जिंग टाइमफास्ट चार्जिंग – 105 मिनट 10% से 80%
वजन1840 किग्रा
बैटरी कैपेसिटी21.3 kWh
पहियों की संख्या4
वैरिएंट्स2
पेलोड600 से 1000 किलोग्राम
प्रारंभिक कीमत₹6.5 लाख (एक्स शो रूम)

Tata Ace EV के फीचर्स

अगर बात इसके फीचर्स की करे तो इसमें 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम,अडजस्टेबले स्टीयरिंग,आरामदायक केबिन, ड्राइवर जानकारी डिस्प्ले ,स्मार्ट कनेक्टिविटी, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और नई पीढ़ी का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई तगड़े फीचर्स पाए जाते है।

Tata Ace EV खरीदने के फायदे

  • पेट्रोल या डीजल की तुलना में बिजली सस्ती है, इसलिए कम खर्च में आप इसको चला सकते हो ।
  • एक मजबूत ब्रांड की वजह से मज़बूत सेवा नेटवर्क और सड़क किनारे सहायता आसानी से उपलब्ध हो सकती है।
  • इसके तगड़े फीचर्स की वजह से चालक को आरामदायी सफर का मजा मिल सकता है।
    • 154 किमी तक की रेंज और105 मिनट 10% से 80% में फास्ट-चार्जिंग के साथ, यह दैनिक डिलीवरी की जरूरतों को आसानी से पूरा करता है।
  • हैवी-ड्यूटी चेसिस, सस्पेंशन और एक्सल वजह से 750 Kg से लेखर 1 टन की पेलोड आसानी से ले सकता है।

उच्च शक्ति, बेहतर ग्रेडेबिलिटी और पेलोड क्षमता के साथ ये ट्रक अपने ग्राहकों को अच्छा मुनफा देता हैं। डिजाइन में निरंतर विकास और उन्नत टेकनीक की शुरूआत, इस ट्रक को इस श्रेणी में सबसे अधिक बिकने वाले ट्रकों में से एक बनाती है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version