मारुति की कारें जीएसटी कटौती के बाद और सस्ती हुईं

6 Min Read
Maruti cars become cheaper after GST cut

मारुति की कारें जीएसटी कटौती के बाद और सस्ती हुईं
सितम्बर में GST में आये बदलाव के तहत कई 4 व्हीलर्स की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। छोटी कार्स जो की भारतीय ऑटो मार्केट में काफी तेजी से अपना मार्केट कवर कर रही थी, उसमे GST बदलाव के तहत अब केवल 18% कर लगेगा जो की पहले 28% तक था। नई GST निति के तहत अब छोटी आकर की कारे और मध्यम आकार की कारों की कीमतों में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। जिसका सीधा फायदा मध्यम वर्ग को मिलनेवाला है। तो चलिए देखते है कौन कौन सी कारों की कीमतों में कितना बदलाव आया है। Maruti Suzuki एक लम्बी रेस का घोडा साबित हुई है, जो दिन प्रतिदिन और तेजी से मार्केट में पकड़ जमाये हुए है।

Maruti Suzuki Alto K10
GST में सुधार के बाद इसकी कीमत 4.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से घटकर लगभग 3.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसका मतलब Alto K10 की कीमतों में लगभग 1.08 लाख रुपये तक की कटौती हुई है।

Maruti Suzuki Swift And Swift Dzire

Maruti की सबसे पॉप्युलर कारों में ये दोनों कार की गिनती होती है, जिनकी प्रारंभिक कीमतों में भी GST सुधार के बाद लगभग 60 हजार से लेके 80 हजार तक की कटौती उसके वैरिएंट्स के मुताबिक हुई है। हालाँकि, दोनों कारों की कीमत का अंतर उनके वेरिएंट और विशिष्ट मॉडल पर निर्भर करता है।मारुती स्विफ्ट के बेसिक मॉडल की कीमत ₹6.49 लाख (एक्स शो रूम ) थी वह अब ₹5.79 लाख (एक्स शो रूम ) हो गई है। जबकि Swift Dzire की बेस कीमत ₹6.84 लाख (एक्स शो रूम ) थी वह अब GST सुधर के बाद ₹6.26 लाख (एक्स शो रूम ) तक मिलने की उम्मीद है।

Maruti Breeza

Maruti Breeza की बात करे तो इसकी कीमतो में भी GST की सुधार के बाद उसके वैरिएंट्स के मुताबिक करीबन 1.12 लाख रुपये तक की बचत करने का मौका ग्राहकों को मिलने वाला है। इसकी बेसिक मॉडल की कीमत नए GST से पहले ₹8.69 लाख (एक्स शो रूम ) थी वह अब ₹8.26 लाख (एक्स शो रूम ) हो गई है।

Maruti S Presso

Maruti S Presso की कीमतो में 1.30 लाख रुपये तक की कटौती आयी है। नयी शुरुआती कीमत लगभग 3.49 लाख (एक्स शो रूम ) से शुरू होती है। जो की GST से पहले लगभग ₹4.27 लाख (एक्स शो रूम ) हुआ करती थी।

Maruti Celerio

Maruti Celerio की कीमतों में 94,000 रुपये तक की कमी आयी है। अब इसकी शुरुआती कीमत ₹4.70 लाख (एक्स शो रूम ) से शुरू होती है और ₹6.72 ( एक्स शो रूम ) टॉप मॉडल की कीमत है। जो की नए GST के पहले ₹5.64 लाख ( एक्स शो रूम ) से ₹7.37 लाख (एक्स शो रूम ) के बीच थीं।

Maruti Baleno

Maruti Baleno की कीमत में 86 हजार रुपये तक की कमीं आयी है। इसकी बेस मॉडल की नयी कीमत की बात करे तो GST सुधार के बाद यह ₹5.99 लाख (एक्स शो रूम ) हो गई है, जोकि GST से पहले ₹6.74 लाख (एक्स शो रूम ) थी।

Maruti Fronx

Maruti Fronx की कीमतों में लगभग 1.12 लाख तक की गिरावट आयी है। इसकी बेस मॉडल की नयी कीमत की बात करे तो GST सुधार के बाद यह 6.85 लाख (एक्स शो रूम ) हो गई है, जोकि GST से पहले 7.59 लाख (एक्स शो रूम ) थी।

Maruti Grand Vitara

Maruti Grand Vitara की कीमतों में लगभग 1.07 लाख तक की गिरावट आयी है। इसकी बेस मॉडल की नयी कीमत की बात करे तो GST सुधार के बाद यह 10. 76 लाख (एक्स शो रूम ) हो गई है, जोकि GST से पहले 11.42 लाख (एक्स शो रूम ) थी।

Maruti Ertiga

Maruti Ertiga की कीमतों में लगभग 46 हजार तक की गिरावट आयी है।इसकी बेस मॉडल की नयी कीमत की बात करे तो GST सुधार के बाद यह ₹8.80 लाख (एक्स शो रूम ) हो गई है, जोकि GST से पहले ₹9.12 लाख (एक्स शो रूम ) थी।

भारत सरकार ने GST दरों में सुधार करने का यह फैसला त्योहारी सीज़न के दौरान ऑटो की बिक्री में तेज़ी लाने के लिए किया गया है। त्योहारों का समय खास करके निर्मातााओं के लिए व्यस्त समय होता है। GST जिसका सीधा फ़ायदा मध्यम वर्ग को मिलेगा।

जीएसटी से कीमत कम होने का फायदा अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग है। इसलिए शोरूम पर जाकर कीमत की सही जानकारी लें।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version