Tata Nexon EV क्यों बन गयी No.1 EV ब्रांड, चलिए जानते है इसके बारे में
हाल ही में Tata Motors ने घोषणा की है कि उसका Tata Nexon EV का प्रोडक्शन का आंकड़ा 1 लाख यूनिट को पार कर चुका है। Tata Nexon EV एक 5 सीटर कॉम्पैक्ट SUV है, जिसकी अंतिम दर्ज की गई कीमत की बात करे तो यह प्राइस लगभग Rs. 15.42 लाख (एक्स शो रूम ) से लेके लगभग 18.65 लाख (एक्स शोरूम) है। सूत्रों के मुताबिक Tata मोटर्स ने मंगलवार को ही 2.5 लाख से ज्यादा EV के सेलिंग का आंकड़ा पार करके रेकॉर्ड बना लिया है । यह सच है की Tata Motors द्वारा बेचे जाने वाले हर 10 इलेक्ट्रिक वाहनों में से 4 अकेले Nexon EV ही हैं।ये उपलब्धि टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में मजबूत पकड़ को रेखांकित करती है।वर्ष 2023 में Nexon EV को पहला फेसलिफ्ट मिला था।
Nexon EV प्राइम 6 वेरीएंट्स में उपलब्ध है और सभी वेरीएंट्स ऑटोमैटिक हैं। Nexon EV प्राइम 3 रंग विकल्पों में ऑफ़र की जा रही है जैसे की सिग्नेचर टील ब्लू, ग्लेशियर वाइट और डेटोना ग्रे। हालांकि, चुनिंदा वेरीएंट्स में इनमें से कुछ रंग उपलब्ध हैं।वही पे इसका सीधा मुकाबला मुख्य रूप से Mahindra XUV400, MG ZS EV और MG Windsor EV से होता है।

Tata Nexon EV का डिजाइन
Nexon EV, Tata Motors की EV रेंज में Punch EV और Curvv EV के बीच पोजिशन करती है।

Tata Nexon EV का इंटीरियर और दमदार फीचर्स
Nexon EV में 12.3-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, सबवूफर के साथ 9 -स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे कई तगड़े फीचर्स देखने को मिलते है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, 5-स्टार BNCAP रेटिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेवल-2 ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई बहेतरीन सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलते है।

हाल ही में Tata motors ने घोषणा की है कि भारत में उसकी इलेक्ट्रिक कारों (EV) की कुल बिक्री 2.50 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई है। यह उपलब्धि को कंपनी के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के लिए एक बड़ा माइलस्टोन माना जाता है। Tata की सफलता का रहस्य उसकी स्थिरता, परिचितता और निरंतर सुधार करते रहने की नियमितता और अपने ग्राहकों को बेस्ट से बेस्ट देने की भावना को माना जाता है। इसके आलावा उसकी रेंज को लेकर उसका ईमानदार रवैया भी उसकी सफलता का कारन रहा है। Tata का लक्ष्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सभी क्षेत्रों में सुलभ बनाकर, इकोसिस्टम को मजबूत करने का रहा है।
Tata motors का अनुमान है कि उसके इलेक्ट्रिक वाहनों ने लगभग 17 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में मदद की है, साथ ही साथ ईंधन की खपत में लगभग 80 करोड़ लीटर की कमी आई है।जो की काफी बड़ी उपलब्धि की बात है।
इसके आलावा Tata ने भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी लगातार निवेश किया है। Tata पावर के सहयोग से बने नेटवर्क के तहत Tata ने देशभर में अब तक 20,000 से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध करवाए हैं। जिससे उसके ग्राहक बेफिक्र होके अपने सफर का मज़ा लेसकते है। Tata 2026 की शुरुआत में नई Sierra EV और अपडेटेड Punch EV भी तयारी में लगी हुई है। वहीं, प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट की Avinya सीरीज को अगले साल के अंत तक पेश करने की उम्मीद है।
कंपनी की 8 साल की वारंटी उसके ग्राहकों के दिल में विश्वास पैदा करती है
Tata ने अपने ग्राहकों के दिल बात को अच्छे से समजा कि बैटरी सबसे महंगा घटक है, इसीलिए Tata ने बैटरी पैक और मोटर पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी पेशकश की।यही बात उसकी निरंतर सफलता का कारन रहा है।
अंत में Tata Motors को उसकी सफलता के लिए ढेरो शुभकानाए और उसके आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए हमारी ओर से Best Of Luck .


