TVS की JUPITER अब तक की TVS की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्कूटर है। जिसे निर्माता काफी नए अंदाज़ में पेश करने वाले है। जिसकी कीमत तक़रीबन 93,000 रुपये के आसपास होने का अंदाज़ा है। यह प्रीमियम स्कूटर HONDA ACTIVA को टक्कर देने के लिए बिलकुल तैयार है। यह 110 CC वाला स्कूटर है। पुराने सात कलर्स के इलावा इसको एक और नए कलर को जोड़ा गया जो है ऑल ब्लैक फिनिश। इसके साथ स्कूटर को काफी आकर्षक लुक दिया गया है ,जोकि युवा वर्ग की पहेली पसंद होता है। ये कलर पहले उपलब्ध नहीं था।
ऑल इन वन लॉक सिस्टम
इसका नया फीचर इसका ऑल इन वन लॉक सिस्टम है ,जिससे यूजर अपनी सीट ,हैंडल और फ्यूल टैंक को एक ही KEY से अनलॉक कर सकते है।
SBT के साथ वाले डिस्क ब्रेक
इसमें सिंक ब्रेक तकनीक (SBT ) सिस्टम का उपयोग किया है जिससे यूजर को ब्रेक लगाने के दौरान अपना नियंत्रण बनाने में काफी मदद मिलती है।
TVS JUPITER 110 की लंबाई
इस स्कूटर की लंबाई 1,848 मिमी , चौड़ाई 665 मिमी और ऊँचाई 1,158 मिमी है ,वही इसका का व्हीलबेस 1,275 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 163 मिमी है।
अन्य विशेषताएं
अपने यूज़र्स की सुविधा को दयान में रखते हुए निर्माता ने इसे और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाया है। इसमें दो हेलमेट आसानी से रहे सके उतनी पर्याप्त स्पेस सीट के निचे दी गई है। इसके आलावा स्टाइल को ओर निखारने के लिए इसमें एलइडी लाइटस दी गई है। फॉलो मी हेडलैंप सिस्टम भी ऐड किया है। इसके आलावा टर्न सिग्नल लैंप , इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग , एवरेज फ्यूल कंजम्पशन ,लंबी सीट , पूरी तरह से डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ,फाइंड माई व्हीकल जैसी कई सुविधाओं को भी ऐड ऑन किया गया है। इसके आलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी इसमें शामिल किया है।
कलर्स
इसके कलर्स की बात करे तो इसमें 7 से 8 कलर्स उपलब्ध है जैसेकि स्टारलाईट ब्लू ग्लॉस ,व्हाइट ग्लॉस, ट्वाइलाइट पर्पल ग्लॉस, टाइटेनियम ग्रे मैट, मेटियोर रेड ग्लॉस,डॉन ब्लू मैट, गैलेक्टिक कॉपर मैट,और स्टारडस्ट ब्लैक, जो की विशिष्ट मॉडल वर्ष और संस्करण पर निर्भर करता है।
