TVS ने 125 के सफलता के बाद अपना एक नया मॉडल 150 लॉच किया है ,जो की 125 की तरह ही काफी सफल रहेगा। इसके दूसरे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में TVSने काफी किफायती दाम में एक दमदार स्कूटर लौंच किया है। जोकि पहले के मॉडल की तुलना में काफी नए फीचर्स के साथ अपने ग्राहकों के लिए उपलबध करा रहा है।
इसकी कीमत की बात करे तो इसके दो वैरिएंट्स उपलब्ध है जिसमें बेस (1.19 लाख रुपए) और टीएफटी (1.29 लाख रुपए) शामिल होंगे.जोकि अपने प्रतिस्पर्धी यामाहा की Aerox 155 और हीरो की Xoom 160 की तुलना में काफी किफायती है।
सेफ्टी की बात की जाये तो फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ बॉश का सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी उपलब्द कराया गया है। इसके अलावा, TVS Ntorq 150 में एक स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी शामिल है।
वही उसके फीचर्स की बात की जाये तो इस मॉडल में 5 इंच का टीएफटी कलर डिस्प्ले है,जिसमें रेव काउंटर और लैप टाइमर जैसे कई अन्य फीचर्स भी शामिल किये गए हैं। इसका लुक काफी अलग है। जिसमें एप्रन पर ऊपर की तरफ क्वाड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी है और नीचे की तरफ स्प्लिट एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स लगी हैं।
इसका वजन 115 किलोग्राम है जो की काफी हल्का है। एनटॉर्क 125 के समान इसमें 12-इंच के पहिये (और समान टायर आकार) ही इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
इसकी स्पीड की बात करे तो एनटॉर्क 150 में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 6.3 सेकंड में पूरी कर लेगा – जो कि 125 से पूरे दो सेकंड अधिक है इसकी अधिकतम गति 104 किमी प्रति घंटे होने का दावा किया गया है, जिससे यह टीवीएस का अब तक का सबसे तेज पेट्रोल स्कूटर बन जाएगा।


