Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Edition दिवाली से पहले धूम मचाएगा

4 Min Read
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नई पेशकश Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Edition के टीज़र को जारी किया है। हालांकि इसके लॉन्चिंग की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है की यह शायद नवंबर में लॉन्च हो सकती है। सूत्रों के अनुसार इस नए यह कॉम्पैक्ट SUV को Drum Tao music festival में लॉन्च किया जा सकता है।

अभी टीज़र में इस SUV की सिर्फ एक छोटी सी जलक ही देखने को मिली है, और यह ऑल इन ब्लैक में उपलब्ध है। इसके आलावा ऐसा देखा गया है की निर्माता ने एक्सटेरियर के साथ साथ इसके इंटीरियर को भी ब्लैक टच ही दिया है। जोकि ब्लैक कलर पसंद करने वालो और खास करके यंग जनरेशन को काफी आकर्षित कर सकता है।

Hyryder Aero Edition में स्टाइलिंग में कोई बदलाव देखने को मिल सकते है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। पर इसके टेलगेट पर ‘एयरो एडिशन‘ बैज देखने की उम्मीद है। इसमें ब्लैक पेंट स्किम के साथ ग्रिल पर फॉक्स कार्बन फाइबर फिनिश के साथ और भी अन्य उपग्रडेस मिलने की उम्मीद है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Edition के फीचर्स

इस साल की शुरुआत में ही निर्माता ने Hyryder को अपडेट करके और भी नए फीचर्स जोड़े है। जैसे की इसके टॉप स्पेक वेरिएंट में आठ-तरफा इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एक नया डिजिटल कंसोल, टाइप-C USB चार्जिंग पोर्ट, AQI डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर डोर सनशेड और एम्बिंग लाइट जैसे कई फीचर्स शामिल है।

इस SUV के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, वही पर इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन को भी शामिल किया गया है। इसी के साथ सभी ऑटोमैटिक वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सिस्टम को भी शामिल किया गया है। इंजन विकल्पों के आधार पर इसको ट्रांसमिशन ऑप्शन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में शामिल किया गया है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Edition की विशेषताए

उम्मीद की जाती है कि इस नई हाइराइडर एयरो एडिशन तीनों पावरट्रेन ऑप्शन में आएगी। यह SUV 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसी के साथ इसमें 1.5-लीटर सीएनजी ऑप्शन भी मिलेगा।

Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Edition की कीमत

इस कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती कीमत की बात करे तो यह 10.95 लाख से शुरू होकर 19.76 लाख (एक्स शो रूम ) तक होने की सम्भावना है। वही पर GST कटौती के तहत इसमें 65,400 तक की कटौती का फायदा मिल सकता है।

निष्कर्ष

त्योहारों की सीजन में अन्य विकल्पों के साथ Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Edition का एक और बेहतरिन विकल्प आपको मिलने वाला है। जोकि आपकी खुशियों में चार चाँद लगाएगा। तो ले आइये इस दिवाली अपनी पसंदीदा सवारी को, और हो जाइये तैयार अपने सफर को ओर सुहाना बनाने के लिए। हमारी और से आपको ढेर सारी बधाइयाँ।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version