नई Skoda Octavia RS अक्टूबर में कर रही है एंट्री

5 Min Read
Skoda Octavia RS

Skoda के निर्माता 2025 के अक्टूबर में अपनी एक ओर प्रीमियम कार की लॉन्चिंग करनेवाले है। यह धारणा है की यह कार अक्टूबर फर्स्ट वीक में यानि शायद 6 अक्टूबर को लॉन्च होगी। साथ ही में इसकी कीमत अक्टूबर सेकंड वीक में यानि शायद 17 अक्टूबर को ही घोषित की जाएगी। लॉन्चिंग के साथ ही इसकी प्री बुकिंग शुरू हो जाएगी, पर कार की डिलीवरी मिलने में एक दो महीने का टाइम लग सकता है। पर यह कार के 100 यूनिट ही प्राप्त हो सकते है। इसलिए इसकी फ़ास्ट बुकिंग शुरू हो जाएगी। केवल 100 भाग्यशाली ग्राहकों को ही यह प्राप्य हो सकती है। स्कोडा के चाहको में इस कार के लिए काफी रोमांच देखने को मिलता है।इस सेडान के सीधे कोई प्रतिद्वंदी देखने को नहीं मिलते लेकिन यह सेडान ऑडी A4, BMW 2 सीरीज़, और मर्सिडीज-बेंज A-क्लास जैसी प्रीमियम सेडान के लिए एक स्पोर्टी विकल्प के रूप में काम कर सकती है।

यह एक काफी प्रीमियम सेडान है, जिसकी प्रतिस्पर्धा में ऑडी,बीएमडबल्यू और मर्सिडीज जैसी उत्कृष्ट कार आती है। 2025 के ऑटो एक्सपो में निर्माता ने इसकी जलक दिखाई थी, तभी से इसका बेसब्री से इंतज़ार हो रहा था। तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते है।

  1. Skoda Octavia RS की लॉन्चिंग 6 अक्टूबर को होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसी के साथ इसकी प्रीबुकिंग शुरू हो जाएगी।
  2. Skoda Octavia RS कि कीमत 17 अक्टूबर को घोषित की जा सकती है।
  3. Skoda Octavia RS की डिलीवरी शायद नवम्बर में शुरू हो जाने की पूरी सम्भावना है।
  4. Skoda Octavia RS के 100 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले है।
  5. Skoda Octavia RS केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होने की सम्भावना है।

Skoda Octavia RS की डिज़ाइन
यह सेडान का स्पोर्टी लुक उसके चाहको को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला है। पहले के मुकाबले इस नए मॉडल को काफी स्पोर्टी अंदाज़ में पेश किया है।इसके आलावा फ्लैट-बॉटम, ग्लॉस ब्लैक रंग की ग्रिल को मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप और वी-आकार की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ जोड़ा गया है,जो की कार को और ज्यादा प्रीमियम दिखाता है। इसके फ्रंट लुक को काफी शानदार एवं शार्प बनाया है।एयरो-स्टाइल वाले 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स उसके यूजर को और भी प्रभावित का सकते है। हलाकि इसमें डायनामिक चेसिस कंट्रोल उपलब्ध नहीं है।

Skoda Octavia RS का इंटीरियर
इसका लाल ट्रिम वाला ऑल-ब्लैक इंटीरियर काफी आकर्षक लगता है। इसके आलावा इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 एयरबैग,कैंटन साउंड सिस्टम,पावर-एडजेस्टेबल हीटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, एक वायरलेस फ़ोन चार्जर जैसी कई विशेषताए उपलब्ध है।

Skoda Octavia RS का इंजन
इंजन की बात करे तो इसमें 2.0-लीटर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो की 261 बीएचपी और 370 एनएम (फ्रंट-व्हील ड्राइव) उत्पन्न करने में सक्षम है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है, जो आगे के पहियों तक पावर पहुँचाता है। इसकी गति की बात की जाये तो इसकी अधिकतम गति 250 किमी/घंटा है। जबकि दावा किया गया है कि यह कार 0-100 किमी/घंटा की गति 6.4 सेकंड में ही पहुँच जाती है।

Skoda Octavia RS के कलर ऑप्शन
यह कार आपको पांच कलर ऑप्शन में मिलनेवाली है, – वेलवेट रेड,कैंडी व्हाइट ,माम्बा ग्रीन, रेस ब्लू और मैजिक ब्लैक। जो की सारे एक से बढ़कर एक कलर्स है।

Skoda Octavia RS की कीमत
यह कार की कीमत की बात करे तो यह 40 से 50 लाख के बीच में हो सकती है। जो की इसकी सुविधाओं और प्रीमियम लुक को नज़र में रखते हुए काफी अच्छी है।जो की इसके यूजर को एक काफी आरामदायी और प्रीमियम अनुभव देगी

तो इंतज़ार किस बात का है, हो जाइये तैयार इसकी सबसे तेज़ बुकिंग में शामिल होने के लिए । इसकी लॉन्चिंग एवं बुकिंग की तारीख को नोट करना मत भूले। क्योकि इसके लिमिटेड यूनिट ही उपलब्ध होने वाले है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment