रॉयल एनफील्ड भारत में आ रही है 2020 के बाद अपना NEW ADITION ले के। 2020 में भी रॉयल एनफील्ड ने आते ही धमाका कर दिया था, और अपना एक अलग चाहक वर्ग बनाने में सफल हुई थी। अभी तक 16 से भी ज्यादा देशो में उसके हैप्पी कस्टमर देखे जाते है। उसका ही NEW मॉडल ROYAL ENFIELD METEOR 350 है, जिसे लेके निर्माता फिर से अपना जादू चलाने आ रहे है। नई कीमत, नए रूप रंग, अपडेटेड इकविपमेंट, नए फीचर्स और अट्रैक्टिव लुक के साथ। तो चलिए जानते है इस बार निर्माता ने क्या क्या बदलाव किये है।
इंजन
ROYAL ENFIELD METEOR 350 का इंजन 349 सीसी जे-सीरीज़ द्वारा संचालित है,जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और यह अपने राइडर को आरामदायक सफर का मज़ा देता है।इस इंजन को बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है।
चार वैरिएंट्स
ROYAL ENFIELD METEOR 350 अब चार वैरिएंट्स में उपलब्ध रहेगी जैसे की स्टेलर, फायरबॉल, सुपरनोवा और ऑरोरा।
कलर्स
ROYAL ENFIELD METEOR 350 को सात नए रंगो से और शानदार बनाया गया है ,जैसे की
फायरबॉल – ऑरेंज और ग्रे
स्टेलर – मैट ग्रे और मरीन ब्लू
सुपरनोवा – ब्लैक
ऑरोरा – रेट्रो ग्रीन और रेड
वारंटी
इस बाइक में सात साल तक की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस दे रही है। इसमें मानक तीन साल/30,000 किमी कवरेज के अलावा अतिरिक्त चार साल या 40,000 किमी कवरेज भी शामिल है।
विशेष सुविधाएं
अपडेटेड ROYAL ENFIELD METEOR 350 में ट्रिपर पॉड, यूएसबी टाइप-सी फास्ट-चार्जिंग पोर्ट,एलईडी हेडलैंप,एडजस्टेबल लीवर,स्लिपर क्लच और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स जैसी सुविधाएं शामिल है। मेट्योर 350 सुपरनोवा और ऑरोरा वेरिएंट में निर्माता ने एडजस्टेबल लीवर स्टैंडर्ड दिए हैं जब की फायरबॉल और स्टेलर वेरिएंट में एलईडी हेडलैंप और ट्रिपर पॉड स्टैंडर्ड जैसे फीचर भी दिए गए है।
कीमत
कीमत की बात करे तो ये बाइक 1,95,000 से शुरू हो के 2,15,000 तक उसके वेरिएंटस के हिसाब से होने का अनुमान है।
ROYAL ENFIELD की सवारी शहरों के ट्रैफिक वाले एरिया के साथ साथ हाईवे के शांत वातावरण में भी अपने यूजर की सभी जरूरतों को समझकर उसका ख्याल रखने में सबसे आगे है। यह अपने यूजर को प्रीमियम लुक के साथ कम्फर्ट भी काफी बढ़िया प्रदान करती है। तभी तो उसके फैंस दीन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है।आपको भी अपने सफर को आरामदायी और बेहतरीन बनाने के लिए इसे जरूर पसंद करना चाहिए।
