MG Hector launch 2026 – जानिए इसके नए फीचर्स, अपडेटेड डिज़ाइन, कीमत और बहुत कुछ
MG Motor India ने भारत में अपडेटेड स्टाइलिंग, बेहतर कम्फर्ट, बहेतर फीचर्स और अधिक प्रीमियम लुक के साथ MG Hector के फेसलिफ्टेड वर्जन को लॉन्च किया है।इसSUV में 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा हुआ है जो की 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, इसके साथ यह मैन्युअल और सीवीटी ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है।अपडेटेड हेक्टर प्लस 7-सीटर SUV है, इस नयी अपडेटेड Hector की कीमत करिबन 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो की पिछले मॉडल से 2.1 लाख रुपये कम है।इसके टॉप मॉडल की कीमत 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रहनेवाली है।इसके 6-सीटर वेरिएंट की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है।
MG की यह SUV को अभूतपूर्व सुविधाओं और आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। Hector को जनवरी 2023 में अपना आखिरी बड़ा फेसलिफ्ट मिल चुका है और अब MG Motor India इसे एक और अपडेट दे रही है।अपडेटेड MG Hector मिडसाइज़ SUV को एक नया रूप देनेवाली है।
MG Hector के वैरिएंट्स और कलर्स
ऑल-न्यू एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट पांच ट्रिम विकल्पों में उपलब्ध है
- स्टाइल
- सेलेक्ट प्रो
- सैवी प्रो
- स्मार्ट प्रो
- शार्प प्रो
साथ ही में पुराने कलर के साथ दो और नए रंग को शामिल किया गया है। जो है सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट। इन रंगो को उन रंगों की सूची में जोड़े जाएंगे जिनमें पहले से ही ऑरोरा सिल्वर, स्टारी ब्लैक और ग्लेज रेड शामिल हैं।
MG Hector की प्रमुख विशेषताएं और विशिष्टताएँ
नयी Hector में इसके नए आई-स्वाइप टच जेस्चर कंट्रोल की मदद से उपयोगकर्ता कई उंगलियों के इशारों से एयर कंडीशनिंग, म्यूजिक और नेविगेशन जैसे फंक्शन्स को ऑपरेट कर सकते हैं।साथ ही इसमें भारत का सबसे बड़ा 35.56 सेमी (14 इंच) एचडी पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो एमजी की आई-स्मार्ट कनेक्टेड कार तकनीक से लैस है और 70 से अधिक फीचर्स प्रदान करता है।इसके साथ डिजिटल ब्लूटूथ की शेयरिंग और सहज मल्टी-टास्किंग स्मार्ट हब जैसी सुविधाए भी इसमें दी गई है।
MG Hector सेफ्टी फीचर्स
6 एयरबैग
360-डिग्री एचडी कैमरा
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)
ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)
हिल होल्ड कंट्रोल
ब्रेकिंग असिस्ट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए है।
इसी के साथ स्मार्ट की और एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र के साथ पुश-बटन स्टार्ट, रेन-सेंसिंग वाइपर, फ्रंट पार्किंग सेंसर और i-SMART ऐप के माध्यम से ऑडियो,ऑटोमैटिक पावर्ड टेलगेट, क्लाइमेट कंट्रोल और मूड लाइटिंग के रिमोट कंट्रोल को भी शामिल किया गया हैं।
