Mahindra Bolero Neo Facelift लॉन्च होने की तैयारी में है।

4 Min Read
Mahindra Bolero Neo Facelift

Mahindra भारत में जल्द ही Bolero Neo को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालॉकि इसके नए वर्शन को पहेले भी बिना कवर के देखा जा चूका है। इसकी स्पाई तस्वीरें इसके फेसलिफ्ट के बारे में अधिक जानकारी देती है। इसकी लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है, पर अंदाज़ा लगाया जा सकता ही की यह अगले साल ही लॉन्च होगी।

महिंद्रा बोलेरो नियो फेसलिफ्ट में डिज़ाइन में कई बदलाव किए गए हैं। Mahindra Bolero Neo Facelift में पुरानी वर्टिकल स्लेट ग्रिल की जगह पर नई हॉरिजॉन्टल स्लेट ग्रिल दी गई है। हालाँकि इसके ओवरऑल प्रोफाइल और रियर सेक्शन में कोई बदलाव होने की सम्भावना नहीं है। इसके फ्रंट लुक में काफी बदलाव देखने को मिल सकते है।

डिज़ाइन

नई Mahindra Bolero Neo को मॉर्डन और काफी स्टाइलिश लुक दिया है, जिसके लिए उसके राउंड शेप वाले LED हेडलैम्प्स दिए गए है। जो की Bolero Neo को काफी आकर्षक बनाते है। वैसे ही इसमें पुरानी वर्टिकल स्लेट ग्रिल की जगह पर नई हॉरिजॉन्टल स्लेट ग्रिल दी गई है। फ्रंट लुक में काफी बदलाव देखने को मिलते है। इसके आलावा इसमें नए आकार का निचला बम्पर शामिल है, जिसमें अब कुछ अपडेटेड स्टाइलिंग डिटेल्स के साथ एक चौड़ा एयर डैम देखने को मिलेगा। इसके साइड व्यू को पुराने मॉडल जैसा ही रखते हुए उसमे कोई खास बदलाव नहीं किये गए है। इसकी पीछे की डिज़ाइन को और बहेतर बनाने के लिए इसमें रैपअराउंड टेललैंप्स, रूफ स्पॉइलर और टेलगेट पर लगे स्पेयर व्हील जैसे फ़ीचर्स को बरकरार रखा गया हैं।

इंटीरियर एवं सेफटी

Mahindra Bolero Neo में नया डैशबोर्ड, वायरलेस चार्जिंग,बड़ा टचस्क्रीन और कई अन्य इंटीरियर अपडेट मिलने की उम्मीद है। अंदर की तरफ काले और गहरे भूरे रंग का डुअल-टोन थीम दिया गया है, जो की पहले वाले लुक से थोड़ा हटके है। इसके सिल्वर ग्रैब हैंडल इसको अधिक आकर्षक बनाने में मददरूप हो सकते है। तस्वीरों में देखा गे गया है की Mahindra ने अपहोल्स्ट्री के साथ साथ और भी नए फीचर्स ऐड किये है। Mahindra अपनी सेफ्टी को लेके हमेशा से ही गंभीर रही है। सेफटी के लिए निर्माता ने इसमें 6 एयरबैग्स दिए है। इसीके साथ स्टेबिलिटी कन्ट्रोल, ट्रैक्शन कन्ट्रोल और क्रुज़ कन्ट्रोल जैसे फीचर्स को भी शामिल कर सकती है।

इंजन और ट्रांसमिशन

फेसलिफ्ट वर्जन में मौजूदा 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर डीजल इंजन ही दिए जाने की उम्मीद है जो लगभग 100 BHP और 260 Nm का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन में वही 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होने की उम्मीद की जा रही है।

संभवित कीमत

अभी इसकी कीमत के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया गया है लेकिन यह 8.92 के करीब रहने की उम्मीद है।

जो लोग सेफ्टी में को प्राधान्य देते है उनके लिए Mahindra Bolero Neo एक बेहतरीन विकल्प है। दमदार लुक और नए सेफ्टी फीचर्स के साथ एक बार फिर Mahindra SUV ऑटोबाज़ार में धूम मचाने की पूरी तैयारी में है। बस इसकी लॉन्चिंग का ही इंतज़ार है। बोलेरो के रफ़ एंड टफ नेचर को पसंद करने वालो के लिए ये SUV काफी खास रहनेवाली है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment