जापानी कार निर्माता कंपनी HONDA ने EV मार्केट में लॉन्च की N -ONE e के नाम से छोटी इलेक्ट्रिक कार – अपनी नई ड्रीम कार

3 Min Read
Honda N ONE e

HONDA ने N -ONE e नाम से एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जोकि ALTO K10 से भी छोटी है। लेकिन यह कार छोटे पैक में बड़ा धमाका है। इसकी कई विशेषताओं से ये अपने राइडर को खुश कर देने वाली है, साथ ही में इसका प्लस पॉइंट इसकी कीमत है। जोकि अपने प्रतिस्पर्धियों से काफी कम है। इस कार को अभी जापान के बाजार में उतारा गया है। यह EV काफी एडवांस फीचर के साथ बाजार में उतरी है। इसका सबसे आकर्षक फीचर इसकी कीफायती कीमत है, अमेरिका या यूरोप में €17,000 से कम कीमत में एक नई इलेक्ट्रिक कार ढूँढ़ना लगभग नामुमकिन सा काम है। कई कार निर्माता कंपनीया अभी कम कीमत वाली लेक्ट्रिक बनाने में जुटे हुए है ,जिन में HONDA ने सबसे आगे निकल के मैदान मार लिया है।

N -ONE e की लम्बाई सिर्फ 3400 MM है, जोकि ALTO K10 से भी काफी छोटी है। ALTO K10 की लम्बाई 3530 MM है। पर इसके फीचर्स काफी आकर्षक है। HOND ने जानकारी दी है की N-ONE e को लेवल 2 चार्जर से जोड़ने पर इसकी अंडरफ्लोर बैटरी 4.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज जाती है, वही पे फ़ास्ट चार्ज करने के लिए अगर इसे वैकल्पिक दूसरे पोर्ट वाले DC फ़ास्ट-चार्जर से जोड़ा जाए तो यह लगभग 30 मिनट में बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। N-ONE e 295 किमी तक की अग्रणी रेंज प्रदान करती है जो की NISAN SAKURA से भी ज्यादा है, जोकि जापान में सर्वाधिक बिकनेवाली कार है। NISAN SAKURA 180 किमी की रेंज प्रदन करती है।

कार निर्माता ने इसे खासकर कॉम्पैक्ट डिज़ाइन किया है जिससे इसे छोटे शहरों और संकरे रास्तो पे भी आसानी से चलाया जा सके। जापान में नई कारों की बिक्री में मिनी इलेक्ट्रिक वाहनों का योगदान लगभग 40% है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए यह काफी बढ़िया ऑप्शन है। इसमें इंटीरियर स्पेस भी काफी दी है उसके कार्गो बॉक्स भी काफी स्पेस वाला है। इसमें एक पतला बैटरी पैक विकसित किया है जो की वाहन के फर्श के नीचे पूरी तरह से सपाट बैठ जाता है और पर्याप्त आंतरिक स्थान बनाए रखता है। जो की अपने ग्राहकों की अपेक्षा से ज्यादा है ।

N -ONE e में LED के साथ राउंड शेप LED डे टाइम रनिंग लाइट के साथ गोल हेडलैंप सेटअप दिया है। इस कार निर्माता ने में व्हीकल टू लोड फीचर दिया हैं जिससे यूजर अपने इलेक्ट्रिक गैज़ेट को पावर दे सकते है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती मांग को समझकर कई बड़ी कम्पनिया अभी EV बनाने में जुटी हुई है। जिसका फायदा डायरेक्ट युज़र्स को मिलनेवाला है। EV का भविष्य काफी उज़्ज़वल है। युज़र्स को आनेवाले समय में किफायती दाम में कई अच्छे अच्छे ऑप्शन मिलने वाले है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version