पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते अब इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादातर लोग की पसंद बनता जा रहा है। बढती प्रतिस्पर्धा के कारण EV में भी ग्राहकों को अभी ज्यादा विकल्प उपलब्ध हो रहे है। एक से बढ़कर एक फीचर्स लेके EV निर्माता प्रतिष्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए उतर रहे है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। वर्त्तमान में ग्राहकों के पास बेस्ट EV के कई विकल्प उपलब्ध है। जिससे ग्राहक अच्छे से परख के अपने लिए बेस्ट EV चुन सकते है। अगर आप भी अपने लिए 1.5 लाख से कीमत में बेजोड़ परफॉर्मेंस, शानदार माइलेज और विश्वसनीय EV की तलाश में है तो यहाँ पर आपको काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हो सकती है।
वर्त्तमान समय में लोग अपने लिए आरामदायी, विश्वसनीय एवं किफायती सवारी की तलाश कर रहे है, जो की उनके लिए पॉकेट फ्रेंडली भी रहे। खास करके स्टूडेंट्स एवं गृहिणिया अपने लिए एक ऐसी सवारी की तलाश में है जोकि उसकी जरूरतों को भी पूरा करे और जिसका रख रखाव भी उनकी जेब पर भारी न पड़े। इसलिए EV आज के समय की मांग है, जिससे यूज़र्स बेफिक्र हो के अपनी मनपसंद सवारी का मज़ा ले सके।
तो आइये जानते है EV में अभी कितने विकल्प उपलब्ध है, उनकी खाशियत क्या है और सबसे जरुरी अपने बजेट में भी जो फिट बैठ सके। तो पहले जानते है पेट्रोल वाले स्कूटर के मुकाबले EV को क्यों चुनना चाहिए।
EV पसंद करने का सबसे पहला कारन है वर्त्तमान में बढ़ती पेट्रोल की कीमते, जिसके मुकाबले EV कम परिचालन लागत में आपकी जरूरतों को पूरा करता है।
EV का रखरखाव भी पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर की तुलन में काफी कम आता है।
EV की वजह से कोई पोल्युशन भी नहीं होता जिसकी वजह से पर्यावरण अनुकूल विकल्प बन जाते है।
तो आइये EV में आपको बहेतरीन विकल्प देते है जो की 1.5 लाख से कम की कीमत में उपलब्ध है।
एथर 450S (Ather 450X) – ₹ 1.43 लाख (एक्स शो रूम
एथर 450S की गणना भारत में सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में की जाती है। अपनी आकर्षक डिज़ाइन एवं तेज चार्जिंग क्षमता के चलते यह EV की रेस में सबसे आगे है। यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 122 किमी की रेंज और 90 किमी/घंटा की अधिकतम गति के साथ बहेतरिन प्रदर्शन करता है। इसमें 2.9 KWH का बटेरी पैक एवं 5.4 KW की मोटर उपलब्ध है। कीमत की बात करे तो यह करीबन 1.30 लाख (एक्स शू रूम ) में उपलब्ध है। इसकी प्रमुख विशेषताओं की बात करे तो इसमें गूगल मैप्स द्वारा संचालित नेविगेशन, यूआई अपग्रेड के साथ 7-इंच डीपव्यू डिस्प्ले एवं राइड मोड जैसी कई विशेषताए पायी जाती है। इसमें ज़्यादातर प्रीमियम सॉफ़्टवेयर फ़ीचर मिलते है।
टीवीएस ऑर्बिटर (TVS Orbiter) – ₹ 1.00 लाख (एक्स शो रूम )
टीवीएस ऑर्बिटर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो केवल 1 वेरिएंट और 6 रंगों में उपलब्ध है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक के साथ, दोनों पहियों के लिए संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम मौजूद है। यह 68 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति के साथ आता है। एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 115 किलोमीटर की अपनी वास्तविक रेंज से प्रभावित करता है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, यूएसबी चार्जिंग, डुअल राइड मोड, दो हाफ फेस हेलमेट रखने में सक्षम 34-लीटर का विशाल अंडर-सीट बूट जैसे व्यावहारिक फीचर्स उपलब्ध है। इसके आलावा इसमें 3 वर्ष या 50,000 किमी की वारंटी भी उपलब्ध है।कीमत की बात करे तो यह 1 लाख के अंदर ही आ जाता है।
हीरो विडा वी 2 प्रो (VIDA V2 Pro) – ₹ 1.20 लाख (एक्स शो रूम )
यह स्कूटर रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है, जिससे आप कभी भी कही भी चार्ज कर सकते है। इसमें 3.94 kWh की बैटरी और 6 kW का मोटर लगा है जो 25 Nm तक का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 90 km प्रति घंटा है। एक बार चार्ज करने पर यह 115 km तक की रेंज देता है। इसमें 6 आकर्षक रंग उपलब्ध है। इसके आलावा इसमें चार राइड मोड, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और एक बड़ा TFT डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध है। यह एक हाई पर्फोमन्स इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी कीमत की बात करे तो यह करीबन ₹ 1.20 लाख (एक्स शो रूम ) है।
यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 181 किमी तक की रेंज देता है।इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है, जबकि इसमें 8.5 kw की बैटरी आती है। यह पांच आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है। इसके आलावा इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, संगीत नियंत्रण, लौ बैटरी इंडिकेटर, अतिरिक्त स्टोरेज जैसी कई विशेषताएं शामिल है। इसकी कीमत की बात करे तो यह करीबन 1.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है
बजाज चेतक अर्बन (Bajaj Chetak Urban) – 1.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
बजाज चेतक दिखने में काफी स्मार्ट है, जो की बाकि EV के मुक़ाबले अलग दीखता है। यह पुरानी यादों को ताज़ा करने वाला एक स्टाइलिश मॉडल है। इसकी 3.5 kWh की बैटरी 153 किमी तक की रेंज प्रदान करती है, वही पे इसकी अधिकतम गति 73 किमी/घंटा है। रोज़मर्रा के आवागमन के लिए यह आदर्श है। इसकी रेट्रो-मॉडर्न मेटल बॉडी आकर्षक दिखती है। इसके आलावा इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और ब्लूटूथ जैसी सुविधाएं भी उपलबध है। ₹1.5 लाख से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक मज़बूत दावेदार बना हुआ है। इसकी कीमत करीबन 1.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
तो फिर इंतज़ार किस बात का है चुनिए अपने लिए बेहतरीन विकल्प और हो जाइये तैयार अपने नए EV का अनुभव लेने के लिए।
