Bajaj Auto 2026 में अपनी नई पीढ़ी की बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। Bajaj अपनी क्लासिक बाइक Pulsar को लगभग दो दशकों में सबसे बड़ा अपग्रेड देने जा रहा है। माना जा रहा है की इसकी स्टाइलिंग में काफी सारे बदलाव देखने को मिलने वाले है। Bajaj की Pulsar ब्रांड ने ही Bajaj की मोटरसाइकिलों को इतना लोकप्रिय बनाया है। जिसे 2001 में 150 सीसी के इंजन के साथ पहेली बार लॉन्च किया गया था। उसके बाद Bajaj ने इसमें काफी सारे बदलाव किये। Bajaj की यह लोकप्रिय ब्रांड 2026 में अपने उत्पादन के 25 वर्ष पूरे कर रहा है।

Pulsar बजाज की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण मोटरसाइकिल है, और इसके क्लासिक मॉडल की बिक्री आज भी सबसे अधिक है। Pulsar Bajaj का सबसे पूराना मॉडल है, इसीलिए कंपनी उसको एक नया और बड़ा अपडेट देने की तैयारी में है। नई Pulsar 150 सीरीज की कीमत अब लगभग 1.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। जोकि स्पोर्टी लेवल सेगमेंट में सबसे किफायती माना जाता है। इसका लुक काफी शानदार रहनेवाला है। साथ ही में इसके नए ग्राफिक्स, कार्बन फाइबर एक्सेंट और प्रतिष्ठित वुल्फ-आई हेडलैंप सब का दयान आकर्षित करनेवाले है।

Pulsar 150 SD की कीमत करीबन 1,08,772 (एक्सशोरूम) होगी, इसके बाद Pulsar 150 SD UG की कीमत करीबन 1,11,669 (एक्स शोरूम), जबकि Pulsar 150 TD UG की कीमत करीबन 1,15,481 (एक्स-शोरूम ) होने की उम्मीद है। Bajaj Auto ने एलईडी हेडलाइट और एलईडी इंडिकेटर पेश किए हैं, जिनका उद्देश्य उसकी विजिबिलिटी को ओर बहेतर और रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाना है।

Bajaj Pulsar 150 की लंबाई 2055 मिमी, चौड़ाई 765 मिमी और ऊंचाई 1060 मिमी है, साथ ही इसका व्हीलबेस 1320 मिमी है। इसके इंजन की बात करे तो Pulsar 150 में 149.50 सीसी का इंजन लगा है जो 8500 आरपीएम पर 10.3 किलोवाट की शक्ति उत्पन्न करता है।
अंदाज़ा लगाया जाता है की Bajaj Pulsar Classic रेंज की अगली पीढ़ी को अगस्त 2026 तक लॉन्च करने की योजना है।


