2026 में Renault लाने वाली है 3 नई गाड़ियां, मचेगी हलचल

5 Min Read
2026 में Renault लाने वाली है 3 नई गाड़ियां, मचेगी हलचल

Renault भारतीय बाजार में अपनी नयी 3 कारों को उतारने की तैयारी में है। जिसमे Duster, Kwid EV और एक 7-सीटर एसयूवी Boreal का नाम सामने आ रहा है। वर्तमान समय में भारत में Renault की Kwid, Kiger और Triber की बिक्री जोरो से चल रही है। जीन में Kwid और Triber को काफी नए अपडेट के साथ 2025 में देखा गया। अभी अंदाज़ा लगाया जा रहा है की Duster की नए तरीके से वापसी होगी, जिसका उत्पादन 2022 में बंद कर दिया गया था। Renault दो नयी SUV को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमे एक नए अवतार वाली Duster होगी और दूसरी नई Duster पर आधारित 7-सीटर SUV होगी।

नई Duster में आधुनिक फीचर्स और दमदार डिजाइन होने की उम्मीद की जा रही है, जबकि Kwid EV एक किफायती इलेक्ट्रिक कार साबित होगी। इन मॉडलों के आने के साथ Renault की स्थिति भारतीय बाजार में और भी मजबूत हो जाएगी। भारत में Renault Duster की एक और रोड टेस्टिंग चल रही है। नई Duster की आधिकारिक लॉन्चिंग 26 जनवरी, 2026 को तय है। तो आइये इन नए तीनो मॉडल के बारे मे विस्तार से जानते है।

Renault Kwid EV

Kwid EV के साथ Renault भारत में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में है। भारत में Kwid EV को SUV-स्टाइल डिजाइन और Kwid बेस पर पेश किया जाएगा। ब्राजील में शोकेस की गई नयी Kwid EV में 26.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिससे 230 से 250 km तक की रेंज मिलती है।

Renault की यह सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में 290 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसकी लंबाई 3701 mm, चौड़ाई 1767 mm, ऊंचाई 1534 mm और व्हीलबेस 2423 mm है।भारत में नयी Kiger EV अगले साल तक लॉन्च होने की सम्भावना है।अगर कीमत सही रही तो यह EV मार्केट में गेम बदलने में सफल होगी।

Renault Duster

लंबे इंतजार के बाद नयी Duster भारतीय बाजार में हमारे गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी, 2026 को वापसी करने के लिए आ रही है। जोकि पहले के मुकाबले में ज्यादा मॉडर्न, फीचर-लोडेड और दमदार डिजाइन के साथ आने वाली है। इसे पूरी तरह से स्थानीयकृत CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह सिर्फ पेट्रोल इंजन में आएगी। इसकी लम्बाई 4343 mm और व्हीलबेस 2657 mm है। जिसकी टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara जैसे तगड़े प्रतिस्पर्धी से होगी । इसमें 31 डिग्री का अप्रोच एंगल और 36 डिग्री का डिपार्चर एंगल मिलने की संभावना है। इसके आलावा इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का कलर ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर वाला अर्कामिस ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, मल्टीपल एयरबैग, लेवल 2 एडीएएस सूट और कई अन्य नए फीचर्स होंगे।

Renault Boreal

यह एक 7-सीटर SUV है। इसे भी 26 जनवरी, 2026 को लॉन्च करने की पुष्टि की जा रही है। इसका व्हीलबेस 2.74 मीटर है,जबकि इसकी लंबाई 4.5 मीटर होने की उम्मीद है। इसकी अनूठी स्टाइल और इसके अनुपात Boreal को सड़क पर एक दमदार लुक में उपस्थिति प्रदान करते हैं। इंजन की बात करें तो, इसमें Duster के समान ही इंजन होने की सम्भावना है। Boreal में पेट्रोल इंजन का विकल्प भी उपलब्ध है। इसमें 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड फ्लेक्स-फ्यूल इंजन लगा है। यह इंजन 160 बीएचपी की शक्ति और 270 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। हालांकि भविष्य में इसका हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी विचाराधीन है। यह नई Duster के डिज़ाइन से बिल्कुल अलग है। Boreal की डिज़ाइन बेहद आकर्षक है, जिसमें बॉडी-कलर की ग्रिल गई है। इसमें कंपनी ने 10-इंच की स्क्रीन और तीन स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, ड्राइवर सीट के लिए मसाज फंक्शन और हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसी तगड़ी सुविधाएं दी हैं।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment