अपने ग्राहकों की प्रतिक्षा का अंत ख़तम करवाने अब आ रही है हीरो की सवारी HERO ZOOM 160

3 Min Read
To end the wait of its customers, Hero's ride is now coming with HERO ZOOM 160

जिसका सभी राईडर्स को लम्बे समय से इंतज़ार था वो HERO ZOOM 160 अब अपने ग्राहकों को अभी उपलब्ध होने जा रही है, इसकी बुकिंग जनवरी से ही शुरू हो गई थी। लेकिन इसकी डिलीवरी में काफी टाइम से विलम्ब हो रहा था। आखिरकार अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी इसी महीने यानि सितम्बर में देने का फैसला किया है।

HERO ZOOM 160 की कीमत और कलर्स

ZOOM 160 की कीमत की बात करे तो इसकी प्रारंभिक कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जोकि इसके प्रतिस्पर्धी से कम है। कलर्स की बात करे तो इसमें चार कलर्स उपलब्ध है जैसेकि कैन्यन रेड, समिट व्हाइट, मैट रेनफ़ॉरेस्ट ग्रीन, और मैट वॉल्केनिक ग्रे शामिल है।

HERO ZOOM 160 खासियत

इस स्कूटर में कंपनी ने अपने राइडर्स की जरूरतों एवम स्टाइल को नज़र में रखते हुए, इसकी डिज़ाइन को बनाया है। जिससे सवारी करनेवालों को आराम का अनुभव हो। इसकी लम्बी विंड स्क्रीन, मजबूत बॉडी और डुअल-चेंबर एलईडी हेडलाइट से शानदार डिज़ाइन बनाया है। इसमें राइडर की जरुरत का ख्याल रखते हुए टूरिंग बॉक्स की सुविधा भी दी है ,जिस से राइडर को लम्बी दूरी तय करने में भी काफी मदद मिलती है।

इसके आलावा इसमें कीलेस इग्निशन और स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में सिंगल-चैनल ABS सिस्टम भी शामिल किया गया है। इसके वज़न की बात की जाये तो यह स्कूटर का वज़न 142 किलोग्राम है और इसकी ईंधन दक्षता की बात करे तो यह स्कूटर लगभग 40 किमी प्रति लीटर की एवरेज प्रदान करता है। इस स्कूटर की लंबाई 1983 मिमी और चौड़ाई 772 मिमी है। जबकि इसकी सीट की ऊँचाई 787 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 155 मिमी है, जो इसे रोज़मर्रा के आवागमन के लिए उपयुक्त बनाता है।

इसके आलावा यह स्कूटर सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है, जो शहर में आरामदायक सवारी और हाईवे पर पर्याप्त पावर से उड़ान भरता है। इसके आलावा इसमें 156 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 8,000 आरपीएम पर 14.6 बीएचपी और 6,500 आरपीएम पर 14 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।

इन सब खूबियो को देखकर लग रहा है की यह मार्केट में जल्द ही अपनी पकड़ मज़बूत कर लेगा।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment