2 व्हीलर्स की कीमतों में आ रही है GST की कटौती की वजह से भारी गिरावट, तो ये रही TVS की कम रेट वाली TOP 5 बाइक्स
2 व्हीलर्स पसंद करने वालो के लिए अच्छी खुशखबरी है। हाल ही में भारत सरकार ने GST में काफी कटौती की है, जिसका सीधा फायदा मद्यमवर्गीय परिवारों को मिलने वाला है। भारत सरकार ने घोषणा की है 350 सीसी से कम क्षमता वाली सभी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों पर अब जीएसटी की कीमतों में कटौती की जाएगी और उन पर 18% कर लगेगा , जो की वर्तमान समय में 28% है। TVS की ज्यादातर बाइक्स 350 सीसी से कम वाली होती है। अतः TVS की बाइक्स में ज्यादा मुनाफा और काफी बढ़िया प्राइस मिलने वाली है, क्योकि सभी TVS बाइक्स की कीमते कम हो जाएगी। तो चलिए जानते है TVS की सब से ज्यादा प्राइस गिरावट वाली टॉप 5 बाइक्स के बारे में।
APACHE RTR 310
अपेक्षित मूल्य गिरावट : 24,496 रुपये
माना जा रहा है की सबसे अधिक मूल्य गिरावट APACHE RTR 310 रहेगी। इस बाइक के टॉप-एंड मॉडल की कीमत जो की वर्तमान में 28% GST और 3% सेस के साथ 3,11,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है, वही पे कीमत में गिरावट के बाद, यह मॉडल लगभग 24,496 रुपये सस्ता होने की उम्मीद है ! जोकि काफी बढ़िया है। इसका मतलब है कि बाइक की नई एक्स-शोरूम कीमत 2,86,504 रुपये या उसके आसपास होगी। 300 सीसी की इस बाइक में सुपरबाइकके लेवल के फीचर्स उपलब्ध है।

APACHE RR 310
अपेक्षित मूल्य में गिरावट: 23,171 रुपये
दूसरे नंबर पर जो बाइक आती है वो है APACHE RR 310 । इस बाइक की टॉप वेरिएंट की कीमत वर्तमान में 2,94,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसकी कीमत में लगभग 23,171 रुपये की कटौती होने की उम्मीद है, जिससे इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2,71,828 रुपये हो जाएगी। यह एक स्पोर्ट्स बाइक है। यह बाइक अपने प्रतिस्पर्धी बाइक के मुकाबले काफी कम कीमत में उपलब्ध होने वाली है, क्योकि मौजूदा सरकार ने 350 सीसी से ज्यादा के दो पहिया वाहनों पर वर्तमान 28% जीएसटी + 3% सेस की बजाय 40% जीएसटी लगेगा। जिससे 350 सीसी या तो इसके अधिक सीसी वाले बाइक्स की कीमते और भी बढ़ जाएगी।

RONIN
अपेक्षित मूल्य में गिरावट: 13,533 रुपये
तीसरे नंबर TVS RONIN की बात की जाये तो इस के टॉप-एंड मॉडल, जिसकी वर्तमान कीमत 1,73,720 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसकी कीमत में लगभग 13,533 रुपये की कमी आने की उम्मीद है। यानी नई एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1,60,187 रुपये होगी। यह किफायती दाम में काफी आरामदायी और स्टाइलिश बाइक है।

APACHE RTR 200 4V
अपेक्षित मूल्य में गिरावट: 12,490 रुपये
इस बाइक की कीमत 1,59,990 रुपये (एक्स-शोरूम) की थी, हलाकि यह मोटरसाइकिल पहले से ही एक बेहतरीन डील लगती है। लेकिन नए कर नियमों के लागू होने के बाद, इस बाइक की कीमत और भी कम हो कर लगभग 12,490 रुपये कम होने की उम्मीद है। इसके साथ, इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर 1,47,500 रुपये रह जाएगी। जो की काफी बहेतरीन है।

APACHE RTR 160 4V
अपेक्षित मूल्य में गिरावट: 11,688 रुपये
टॉप फाइव में से पाचवे नंबर पर जो बाइक है वो है APACHE RTR 160 4V जिसकी बात की जाये तो इसकी कीमत 1,47,990 रुपये (एक्स-शोरूम) है। हालाँकि मौजूदा टैक्स ब्रैकेट में यह बाइक काफी किफायती है, लेकिन GST मानदंडों में बदलाव के बाद इसकी कीमत 11,688 रुपये ( नई एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1,36,302 रुपये तक कम होने की उम्मीद है। यह बाइक की कीमत 1,47,990 रुपये (एक्स-शोरूम) होने की सम्भावना है। APACHE RTR 200 4V और APACHE RTR 160 4V दोनों के टॉप मॉडल्स हाल ही में लॉन्च किये गए है।

तो इंतज़ार किस बात का है, तैयार हो जाइये अपने सपनो की बाइक की उडान भरने।


