26 जनवरी 2026 यानि की हमारे 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ दिन पर हम सबकी पसंदीदा और आइकोनिक SUV Renault Duster की शानदार वापसी हो रही है। नई पीढ़ी की यह SUV के टीज़र में इसकी लाइटिंग एलिमेंट्स की छोटी सी जलक देखने को मिली है। नई Duster अपने तीसरे जेनरेशन के रूप में वापसी करने वाली है। Renault Duster ने भारत में मिड-साइज़ SUV सेगमेंट की शुरुआत की थी। नई Duster 7 आकर्षक रंगों में उपलब्ध होनेवाली है।

हाल ही में,Renault India ने अपने यूट्यूब चैनल पर 2026 की नई Renault Duster का एक टीज़र जारी किया है। 2012 में लॉन्च हुई Duster भारतीय बाजार में उसके उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी, लेकिन बाद में इसके उत्पादन को बंद कर दिया गया था। नई Duster का लुक स्पोर्टी और स्टाइलिश होगा, साथ ही में उसमे अपग्रेडेड इक्विपमेंट लिस्ट और नए पावरट्रेन विकल्प भी होंगे।
नई Duster के टीज़र में उसके यादगार सफर और उसकी वापसी की बात दिखाई गई है। भारत में लॉन्च होने वाले नए मॉडल में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का कलर ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर वाला अर्कामिस ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, मल्टीपल एयरबैग, लेवल 2 एडीएएस सूट और कई अन्य नए फीचर्स होंगे।

नई Duster की टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara जैसे तगड़े प्रतिस्पर्धी से होगी। इसकी लम्बाई 4343 mm और व्हीलबेस 2657 mm रहेगी। इसे पूरी तरह से स्थानीयकृत CMF-B (Common Module Family-B) आर्किटेक्चर से बनाया गया है। बेहतर नॉइज़ इंसुलेशन के कारण इसका केबिन पहले से ज़्यादा शांत रहेगा।
शुरुआत में, इसमें 1.3 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन उपलब्ध होगा। उसके बाद में, इसमें हाइब्रिड और सीएनजी इंजन के विकल्प भी जोड़े जाने की सम्भावना है। हाल ही में एक और मॉडल में पावर टेलगेट लगा हुआ भी देखा गया है । खरीदारों को आकर्षित करने में ऐसे प्रीमियम फीचर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए तो आपको 26 जनवरी का ही इंतज़ार करना पड़ेगा।

