Mahindra XEV 9S — 27 नवंबर को होगी लॉन्च!
Mahindra 27 नवंबर को अपनी अगली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी करने जा रहा है। इसका पहला आधिकारिक टीज़र भी जारी कर दिया है। जिसमे इसकी डिज़ाइन की जलक देखने को मिलती है। यह एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार है । इसे नए INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया गया है। Mahindra नए कलर विकल्प भी पेश कर सकती है।
इसके दो बैटरी पैक विकल्पों में एक 59 kWh यूनिट और एक बड़ा 79 kWh पैक शामिल है। XEV 9S में एक अलग डिजाइन भाषा, तकनीक से समृद्ध केबिन और बेहतर प्रदर्शन की सुविधा होने की उम्मीद है। वीडियो में दिखाई देने वाली सबसे प्रमुख चीज़ें हैं शार्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ और ब्लैक रूफ रेल्स। इसके आलावा इसमें स्ट्रेट-लाइन इन्सर्ट के साथ अपडेटेड ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल भी होगी ।

Mahindra की BE 6 और XEV 9e दोनों में ढेर सारी खूबियाँ है, वही खूबियाँ XEV 9S में भी मिलने की उम्मीद की जा रही है। टीज़र में ट्रायएंगुलर सेटअप के अंदर वर्टिकल पोजिशन वाले हेडलैम्प और फॉग लैंप भी दिखाए गए हैं।
अनुमानित रेंज
इस नई SUV में एक बार चार्ज करने पर 542 किमी से 656 किमी (बैटरी कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर) से ज़्यादा की ड्राइविंग रेंज होने की उम्मीद है।
Mahindra XEV 9S की अनुमानित कीमत क्या होगी ?
Mahindra नयी XEV 9S की कीमत XEV 9e से ज्यादा ही रखेगी। इसकी कीमत 21 लाख से 30 लाख के बिच होने की उम्मीद है ।
इंटीरियर और फीचर्स
बात अगर इसके इंटीरियर की की जाये तो इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, लेवल 2 ADAS, वायरलेस चार्जर, जैसे वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स,मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग,प्रीमियम साउंड सिस्टम,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे कई फीचर्स उपलब्ध रहेंगे ।इसके आलावा चार्जिंग क्षमताओं में डीसी फ़ास्ट चार्जिंग रहने की उम्मीद है ।सुरक्षा के लिहाज़ से, इसमें लेवल 2 ADAS, कई एयरबैग्स, ABS के ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और भी बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है।
Mahindra XEV 9S का मुकाबला TATA Harrier.ev से रहेगा। महिंद्रा के INGLO-आधारित मॉडलों की तरह, XEV 9S में भी कार निर्माता का ‘BUTTERFLY’ लोगो होगा।


