Hundai दे रही है दिसंबर 2025 में भारी भरकम डिस्काउंट
2025 के आखरी महीने में Hundai ने अपनी बिक्री को तेज़ी से बढ़ाने के लिए भारी भरकम डिस्काउंट जारी किया है। Hyundai Motor India ने ‘दिसंबर डिलाइट’ अभियान के तहत यह डिस्काउंट की घोषणा की है।अगर आप भी कार लेने की सोच रहे है, तो यह समय आपके लिए एकदम बढ़िया है। यह ऑफर के तहत आप अच्छी खासी बचत कर सकते है। तो आइये विस्तार से आपको बताते है, कोन से मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिलने वाला है।
Hyundai Motor India साल के आखिर में ‘दिसंबर डिलाइट’ अभियान के तहत यह शानदार डिस्काउंट की घोषणा की है। जिन में अलग अलग मॉडल पर अलग अलग डिस्काउंट मिलने वाला है। जोकि जब तक स्टोक रहेगा तब तक रहेगा। इसलिए यदि आप भी अगर अपनी खुद की कार का सपना पूरा करना चाहते है, तो बिना देरी लगाए आपको नजदीकी शो रूम की मुलाकात करनी चाहिए। कई मोड़ेल पर निर्माता ने 1,00,000 तक का भी डिस्काउंट देने की घोषणा की है। यह डिस्काउंट आपको कॅश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी या स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉरपोरेट स्कीम आदि के रूप में मिल सकता है।
इस दिसंबर डिलाइट’ अभियान के तहत आप Hyundai Exter पर 85 हजार, Hyunadi Verna पर 75 हजार, Hyundai i20 पर 70 हजार , Hyundai i10 पर 40 हजार, Hyundai Alcazar पर 40 हजार, Hyundai Aura पर 33 हजार तक की बचत कर सकते है। इस अभियान के तहत निर्माता का उदेश्य है की उनके पुराने ग्राहक अपनी पुरानी कार को बेच कर नई कार के मालिक बने। इसीके साथ ये अभियान के तहत कॉर्पोरेट पेशेवरों और सरकारी कर्मचारियों को विशेष लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

सबसे ज्यादा बचत Hyundai Exter पर होगी – सबसे ज्यादा बचत आप को Hyundai Exter पर 85 हजार तक मिलने वाली है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये से 9.33 लाख रुपये के बीच है।
Hyunadi Verna पर कितनी बचत कर सकते है – इस पर 75 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से 16.98 लाख रुपये के बीच है।
Hyundai i20 पर कितनी होगी बचत – इस पर 70 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये से 11.46 लाख रुपये के बीच है।

Hyundai i10 पर कितनी बचत होगी -70 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 5.47 लाख रुपये से 7.92 लाख रुपये के बीच रहेगी।
Hyundai Alcazar पर क्या है ऑफर – 40 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस पर कीमत 14.47 लाख रुपये से शुरू होती है।जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20.96 लाख रुपये है।
Hyundai Aura पर क्या है ऑफर – इस पर आप 33 हजार रुपये तक की बचत कर सकते है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपये है।
पर याद रखिये इस ऑफर का लाभ आप इस साल के अंत तक यानि की 31 दिसंबर 2025 तक ही प्राप्त कर सकते है, या फिर स्टोक रहने तक ही प्राप्त कर सकते है। तो टाइम को गवाए बीना हो जाइये तैयार अगर आप भी नई कार लेने की सोच रहे है।


