भारत में लॉन्च हो गई है 2025 Ducati Multistrada V4और V4 S

4 Min Read
Ducati Multistrada V4 and V4 S launched in India

डुकाटी ने भारत में अपनी दो बाइक्स V4 और V4 S लॉन्च कर दी है , और उनकी कीमत का भी खुलासा हो गया है। जहा पे डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 की कीमत 22.98 लाख अनुमानित की जाती है , वही पे V4 S की कीमत 28.64 लाख निर्धारित की गई है। यह एक एडवेंचर बाइक है , जो की लम्बी दूरी के लिए काफी आरामदायी है। इस बाइक में प्रीमियम राइडर्स की कम्फर्ट को खास तौर पर दयान रख कर डिज़ाइन किया गया है। यह बाइक स्टाइलिंग के साथ सुरक्षा और एडवेंचर के लिए काफी पसंद की जाने वाली बाइक है।

इंजन और दक्षता

इस बाइक में मजबूती प्रदान करने के लिए मल्टीस्ट्राडा V4 के मूल में 1,158सीसी का V4 ग्रांटुरिस्मो इंजन है, जो 167.6 बीएचपी और 123.8 ऐनम टॉर्क पैदा करता है। इसके आलावा कंपनी ने इंजन की खपत को 6 % तक कम करने के लिए एक्सटेंडेड सिलेंडर डिएक्टिवेशन तकनीक का प्रयोग किया है। जोकि इस बाइक को और भी स्मार्ट बनाता है। वही हे इसकी सर्विस की बात की जाये तो वह 60,000 किमी पर होती है , वही पर तेल सर्विस की आवश्यकता 24 मंथ या फिर 15,000 किमी या पर आवश्यक है।

लुक एवं फ़ीचर्स

कंपनी ने नया लुक देने के लिए नया साइलेंसर डिज़ाइन कियाहै जो इस बाइक को नया रंग-रूप और उसके स्पोर्टी लुक को और भी मज़बूत बनाता हैं।इसके आलावा इसमें ज़्यादा शार्प हेडलाइट क्लस्टर और ज़्यादा स्टाइलिंग शेप दिया गया हैं।इसका नया ऑटोमैटिक लोअरिंग डिवाइस इसे और भी उपयोगी बनाता है। जोकि छोटे कद के राइडर्स के लिए काफी उपयोगी है। जिससे राइडर को बाइक को सँभालने में ज्यादा मदद मिलती है। इसके आलावा पीछे बैठने वालो की कम्फर्ट को दयँ में रखकर ज्यादा बूटस्पेस भी दिया है। डुकाटी कनेक्ट के साथ, राइडर अब हेलमेट इंटरकॉम के ज़रिए सीधे नेविगेशन, फ़ोन कॉल और संगीत भी आनद ले सकते हैं।

राइडिंग मोड

राइडिंग मोड की बात की जाये तो इसमें पांच तरह के राइडिंग मोड है जैसे की स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन, एंड्यूरो, और हाल ही में शुरू किया गया वेट मोड। जिस से बाइक को अलग अलग परिस्थितियों में भी अनुकूलन साधने में मददगार साबित होते है। जहा पे इसका वेट मोड कम ग्रिप वाली सतहों पर बह नियंत्रण को बेहतर बनाता है वही इसका एंड्यूरो मोड पावर को 114 hp तक सीमित करता है , और ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए ट्रैक्शन और ब्रेकिंग को बेहतर बनाने में सहायता करता है।

सुरक्षा

इसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल , ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और अब आगे आने वाले संभावित खतरों से राइडर सवारों को सचेत करने के लिए आगे की टक्कर की चेतावनी भी शामिल है। ब्रेक लाइट सिस्टम को अपडेट करते हुए डुकाटी ने ऐसा सिस्टम बनाया है जिस से तेज ब्रेक लगाने पर वह सिस्टम सक्रीय हो जाता है। जिससे पीछे आने वाले ट्रैफ़िक के लिए दृश्यता ओर बेहतर होती है ।

कुल मिलाकर ये स्टाइलिंग के साथ सुरक्षा और आरामदायक सफर के लिए बेस्ट ऑप्शन है। जो की राइडर के सफर को स्मूथ और मजेदार बनाता है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment