BMW F 450 GS भारत में टीज़र हुआ लॉन्च — टीज़र ने बढ़ाई हलचल!

4 Min Read
BMW F 450 GS भारत में टीज़र हुआ लॉन्च — टीज़र ने बढ़ाई हलचल!

अब भारत में बहुत ही जल्द यानि शायद नवंबर में ही आपको नयी BMW F 450 GS के आगमन की खुशखबरी मिलने वाली है। इसका टीज़र एक हफ्ते पहले ही जारी हो गया है। इसकी कीमत का खुलासा और डिलीवरी डेट की जानकारी दोनों ही नए साल में मिलने की उम्मीद है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए F 450 GS की लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा हुई है। इस साल के अंत में संभवतः EICMA में इसके प्रोडक्शन-रेडी वर्ज़न का अनावरण किया जायेगा। BMW F 450 GS का मुकाबला KTM 390 Adventur, Royal Enfield Himalayan 450 और Hero xpulse 421 जैसी तगड़ी बाइक से होगा।रॉयल चॉइस रखने वालो के लिए ये एक शानदार चॉइस रहेगी।

कीमत :

BMW F 450 GS का बड़े पैमाने पर उत्पादन 2025 के अंत में शुरू कर सकती है। BMW F 450 GS की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से लेकर 5 लाख तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। टॉप वेरिएंट में एडजस्टेबल सस्पेंशन या सेमी-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे फीचर्स भी दिए गए है, इसलिए इसकी कीमत प्रीमियम रहने की उम्मीद है।

डिज़ाइन :

BMW ने EICMA 2024 में F 450 GS कॉन्सेप्ट मॉडल का अनावरण किया था। जिसकी बॉडी काफी शार्प दिख रही है, और इसका लुक काफी स्पोर्टी ,स्टाइलिश एवं शानदार लग रहा है। हेडलाइट में बीएमडब्ल्यू की सिग्नेचर ‘X’ आकार की डे-टाइम रनिंग लाइट होने की संभावना है। बाइक का पिछला हिस्सा बेहद साधारण और बेहद पतला है और इसमें एलईडी टेल लैंप भी है। हेडलैंप में शार्प एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। BMW F 450 GS में स्प्लिट-सीट सेटअप, एडजस्टेबल लीवर और मिड-माउंटेड फ़ुट पेग भी दिए गए हैं।

इंजन :

TVS के साथ मिलकर BMW F 450 GS ने एकदम नया 450cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन बनाया है, जो 48PS की पावर देता है।बड़े इंजन और एक अतिरिक्त सिलेंडर के कारण यह BMW G 310 GS से ज़्यादा क्रूज़िंग स्पीड बनाए रखने में सक्षम होगी। बाइक का वज़न लगभग 175 किलोग्राम के आसपास रहने की उम्मीद है । इसके आलावा बाइक में दोनों तरफ लॉन्ग-ट्रेवल सस्पेंशन भी दिए जाने की उम्मीद है। ट्यून किया गया यह इंजन पावर और एफिशिएंसी दोनों के लिए F 450 GS को लंबी दूरी की टूरिंग और रोज़मर्रा की राइडिंग, दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है।

अन्य फीचर्स :

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 6.5 इंच का रंगीन TFT डिस्प्ले, मल्टीपल राइड मोड,ऑल-एलईडी लाइटिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल, और कॉर्नरिंग ABS भी शामिल होंगे। इस एडवेंचर बाइक में ट्यूबलेस टायरों के साथ 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर अलॉय व्हील होने की संभावना है।

चेसिस :

BMW F 450 GS में बिल्कुल नया हल्का चेसिस इस्तेमाल किया गया है। जो की इसके हैंडलिंग पैकेज में चपलता और फुर्ती प्रदान करता है। आगे की तरफ़ अपसाइड-डाउन फोर्क्स, प्रीलोड-एडजेस्टेबल रियर मोनोशॉक को भी शामिल किया गया है।

BMW F 450 GS एक छोटे और किफायती पैकेज में परफॉर्मेंस, तकनीक और आराम का बेहतरीन संगम है।यह बाइक उन यूज़र्स के लिए शानदार रहेगी। लॉन्च होने के बाद, इसका सीधा मुकाबला KTM 390 Adventur , Royal Enfield Himalayan 450, Honda NX 500 और आने वाली Hero xpulse 421 से होगा।जो की एडवेंचर, बहुमुखी प्रतिभा और बिना किसी समझौते के सवारी के रोमांच को पसंद करते हैं।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment