इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट में आ गई है एक और नई कार Vinfast VF 6 और VF 7

3 Min Read
Another new car Vinfast VF 6 and VF 7 has arrived in the electric vehicle market

Vinfast VF6 की विशेषताएं

Vinfast ने भारत में अपने कदम रख दिए है अपनी नई SUV VF6 और VF7 के साथ। भारतीय उपभोक्ताओ को दयान में रखकर इसकी डिज़ाइन बनाई गई है। ये वियतनामी ब्रांड है। यह कार को स्पोर्टी लुक दिया गया है। भारत में VF6 की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये है।VF6 को Vinfast ने तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया है जो की अर्थ, विंड और विंड इनफिनिटी है। इस मॉडेल में 59.6 kWh का बैटरी पैक है जो ARAI प्रमाणित है और 468 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। यह बैटरी फ्रंट-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है।

अर्थ वेरिएंट 130 किलोवाट पावर और 250 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि विंड और विंड इनफिनिटी वेरिएंट इसे 150 किलोवाट पावर और 310 एनएम टॉर्क तक बढ़ा देते हैं।इसका अल्ट्रा-फास्ट डीसी चार्जर बैटरी को केवल 25 मिनट में 70% तक चार्ज करता है। पर्फोमन्स की बात की जाये तो VF6 8.9 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पे दौड़ती है। इसका व्हीलबेस 2,730 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 190 मिमी है।

Vinfast VF7 की विशेषताएं

वही VF7 की बात की जाये तो इसकी शुरुआती कीमत 20.89 लाख रुपये है। यह दो बटेरी विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें पांच वैरिएंट्स उपलब्ध है जैसे की अर्थ, विंड, विंड इनफिनिटी, स्काई और स्काई इनफिनिटी।इसका व्हीलबेस 2,840 मिमी है।यह कार VF6 के मुकाबले में थोड़ी बड़ी है। इसकी लंबाई 4.5 मीटर से ज़्यादा की है।

इसके आलावा इसमें 7 एयरबैग ,कनेक्टेड कार तकनीक,12.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,लेन कीप असिस्ट,स्वचालित हेडलाइट्स,प्रीमियम मोका ब्राउन इंटीरियर,डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम ,छह स्पीकर ऑडियो सिस्टमऔर भी बहुत कुछ उपलबध है।

इसकी डिज़ाइन बहुत ही आकर्षक है। इसके ज़्यादातर फ़ीचर्स इसके बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर केंद्रित हैं। विनफ़ास्ट की सबसे बड़ी खासियत वाहनों पर 10 साल की व्यापक वारंटी है, जो उद्योग में पहली बार दी जा रही है।

कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन की बात करे तो यह EV 6 कलर्स में उपलब्ध हो सकती है जिनमे ब्लैक, डेसैट सिल्वर, इन्फिनिटी ब्लैंक, क्रिमसन रेड, जेनिथ ग्रे और अर्बन मिंट जैसे आकर्षक कलर्स शामिल है।

वारंटी
विनफास्ट अपने ग्राहकों को VF 7 पर 10 वर्ष/2,00,000 किमी और VF 6 पर 7 वर्ष/2,00,000 किमी की बैटरी वारंटी दे रहा है। इसके आलावा विनफास्ट अपने ग्राहकों को जुलाई 2028 तक मुफ्त चार्जिंग और 3 साल तक मुफ्त रखरखाव भी उपयुक्त करवा रहा है ।

विनफास्ट VF6 और VF7 की एक्स-शोरूम कीमतें:

VF6

EARTH – 16,49,000 रुपये
WIND – 17,79,000 रुपये
WIND INFINITY – 18,29,000 रुपये

VF7
EARTH – 20,89,000 रुपये
WIND – 23,49,000 रुपये
WIND INFINITY – 23,99,000 रुपये
SKY – 24,99,000 रुपये
SKY INFINITY – 25,49,000 रुपये

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment