कार खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी: दिसंबर में Kushaq, Seltos, Punch और XUV700 पर भारी डिस्काउंट

4 Min Read
कार खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी: दिसंबर में Kushaq, Seltos, Punch और XUV700 पर भारी डिस्काउंट

2025 के अंत में यानि की दिसंबर में कार निर्माता की ओर से काफी तगड़े डिस्काउंट दिए जा रहे है। साथ ही में ऑटोमोबाइल बाजार आने वाले रोमांचक वर्ष के लिए तैयार हो रहा है। लगभग सभी कार निर्माता नए साल से पहले अपने पुराने मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करने में जुट गए हैं।नए साल में नए मॉडल्स आने से पहले Skoda Kushaq,Kia Seltos, Tata Punch और XUV700 जैसी कारो पर पर भारी डिस्काउंट देने की घोषणा की गई है।

Skoda Kushaq

Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन जनवरी 2026 में भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kushaq पर करीब 2.50 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। फिलहाल इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.61 लाख से 18.43 लाख रुपये के बीच है। कंपनी की तरफ से कुल 3.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स का दावा किया जा रहा है, जिसमें कॉरपोरेट और स्क्रैपेज ऑफर भी हो सकते हैं।अगर आप Skoda Kushaq लेने की सोच रहे हे तो यह आप के लिए सुनहरा अवसर है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और इंश्योरेंस से जुड़े फायदे शामिल हैं, जो शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

Kia Seltos

सूत्रों के मुताबिक इस साल के अंत में आउटगोइंग Kia Seltos पर ₹1.60 लाख तक की छूट दी जा रही है ।लगता है जैसे होड़ लगी हो सभी निर्माता के बिच में ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट देने की।जिसका सीधा फायदा इसके चाहने वालो को मिलने वाला है। 2026 की पहली कार लॉन्च नई जनरेशन Kia Seltos होने वाली है।इससे पहले आउटगोइंग मॉडल को तेजी से बेचने के लिए कंपनी 1.60 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर क रही है। जिसमें ₹40,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वर्तमान में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.79 लाख से ₹19.81 लाख के बीच है।

Tata Punch

टाटा पंच का फेसलिफ्ट वर्शन 2026 में आने की उम्मीद है, और यही कारण है की इसके मौजूदा मॉडल पर 80,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।माइक्रो-SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत फिलहाल 5.50 लाख से 9.30 लाख रुपये के बीच है।Tata Punch के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि पुराने MY2025 स्टॉक पर यह बढ़कर 75,000 रुपये तक हो सकता है। इसके आलावा Tata Nexon, Harrier, Altroz और Safari SUV पर भी 1 लाख रुपये तक के यर-एंड बेनिफिट्स मिलने वाले है Safari SUV पर भी 1 लाख रुपये तक के ईयर-एंड बेनिफिट्स दे रही है।

XUV700

जनवरी 5, 2026 से पहले मौजूदा XUV700 पर डीलर द्वारा लगभग 80,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV XUV700 के फेसलिफ्ट को पहले ही टीज कर दिया है, जिसे XUV 7XO नाम से लॉन्च किया जा सकता है।इस SUV की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13.66 लाख से लेकर 23.71 लाख रुपये के बीच है।अपने दमदार इंजन, सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के चलते यह SUV अपने चाहको में आज भी काफी लोकप्रिय है।

अगर आप भी अपने लिए नई SUV या माइक्रो-SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो लेटेस्ट फेसलिफ्ट का इंतजार करना जरूरी नहीं है। यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आउटगोइंग मॉडल्स में आप को वही इंजन, फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है, लेकिन कीमत में अच्छा-खासा फर्क पड जाता है। जिससे आप की जेब पर कम दबाव आता है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment