नई Kia Seltos कब लॉन्च होगी? बड़ा 30-inch panoramic dual display मिलेगा – जानिए और खास बातें

4 Min Read
When will the new Kia Seltos be launched?

आखिरकार अपने चाहको का इंतज़ार ख़तम करने नई Kia Seltos आ रही है 2 Jan 2026 को। नई Kia Seltos को नए फीचर्स, नयी डिजाइन, नया इंटीरियर और पावरट्रेन में कई बदलावों के साथ पेश किया गया है,जो की पहले के मुकाबले काफी दमदार बन गई है ।10 दिसंबर को इसका अनावरण हो चूका है। हालांकि इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, यह 2 जनवरी को ही घोषित की जाएगी। कंपनी ने बताया है कि Kia Seltos की देशभर में बुकिंग 11 दिसंबर की मध्यरात्रि से ही शुरू हो जाएगी, जिससे ग्राहक 25,000 रुपये के शुरुआती भुगतान के साथ वाहन आरक्षित कर सकेंगे।

यह पांच वेरिएंट में उपलब्ध होने जा रही है जैसे की HTE, HTK, HTX, GTX और X-Line रहेंगे। नई जनरेशन की Kia Seltos मौजूदा मॉडल से थोड़ी बड़ी है और एक नए, आकर्षक डिज़ाइन में आ रही है। कई बदलावों के साथ पेश की गई यह SUV Tata sierra, Hundai Creta, Grand Vitara , Toyota Arban Cruiser Hyryder जैसी अन्य तगड़ी कारों के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए बिलकुल तैयार है।आइए जानते हैं इसमें दिए गए नए फीचर्स के बारे में जो इसे प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाए रखने में मदद करते हैं।

2026 Kia Seltos की डिज़ाइन

नए अवतार वाली इस SUV में टाइगर नोज़ ग्रिल है, जिसे वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट्स और एक आकर्षक लुक से और भी बेहतर बनाया गया है।नई सेल्टोस अपने पिछले मॉडल से बड़ी है, इसका व्हीलबेस 80 मिमी बढ़ गया है।कुल मिलाकर, यह 95 मिमी लंबी, 30 मिमी चौड़ी और 10 मिमी ऊंची है। इसके ग्रिल के किनारों पर नए चौकोर हेडलाइट्स लगे हैं, जो की एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ वर्टिकल थीम को जारी रखते हैं। इसके अलावा सामने के किनारों पर बिजली के बोल्ट जैसी एक अलग एलईडी लाइट भी दी गई है। साथ ही में विंडो लाइन को पहले की तरह ही सी-पिलर के ऊपर पतला आकार दिया गया है। इसमें फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, नए ओरिजिनल व्हील रिम और एल-आकार की एलईडी टेललाइट्स हैं।साथ ही में यात्रियों के लिए बड़ा बूटस्पेस और शोल्डर रूम होगा

2026 Kia Seltos का इंजन

नयी Seltos में वर्तमान 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन को जारी रखे जाने की संभावना है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल, आईएमटी, सीवीटी और टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे।

2026 Kia Seltos की कीमत

नए मॉडल की कीमत वर्तमान Seltos से थोड़ी ज्यादा रहने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है, जो की शायद 12 लाख (एक्सशोरूम) से लेके 21 लाख (एक्सशोरूम) तक हो सकती है।

2026 Kia Seltos के नए कलर्स

भारत में Kia Seltos 12 नए रंगों में उपलब्ध होगी ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है। जिसमे प्यूटर ऑलिव, क्लियर वाइट, ग्रेविटी ग्रे, औरोरा ब्लैक पर्ल, स्पार्किंग सिल्वर,ग्लेशियर वाइट पर्ल, इंटेंस रेड, इम्पीरियल ब्लू के साथ इंटेंस रेड, अरोरा ब्लैक पर्ल के साथ ग्लेशियर वाइट,एक्सक्लूसिव मेट ग्रेफायट जैसे कलर्स शामिल रहेंगे।

2026 Kia Seltos के सेफ्टी फीचर्स

व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स शामिल रहेंगे।

कुलमिलाकर नया मॉडल तगड़े फीचर्स और डिज़ाइन के साथ ऑटो बाजार में धूम मचाने के लिए बिलकुल तैयार है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment