Kia Seltos दिसंबर में आ रही है नए अंदाज़ में

3 Min Read
Kia Seltos is coming in a new look in December

इस दिसंबर में Kia Seltos नए अंदाज़ और दमदार लुक के साथ एंट्री करनेवाली है।ताज़ा जानकारी के अनुसार नयी Kia Seltos 10 दिसंबर को शायद लॉन्च होने की तयारी में है। सूत्रों से पता चला है की इसमें पूरी तरह से नया डिज़ाइन, नया केबिन और अपडेटेड पावरट्रेन होंगे। नई Seltos के टेस्ट म्यूल्स को कई बार सडको पे देखा गया है।नई Seltos में पेट्रोल और डीज़ल इंजन ही उपलब्ध रहने की उम्मीद की जा रही है। तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते है।

डिजाइन और इंटीरियर

हलाकि इसके इंटीरियर की कोई तस्वीर देखने को नहीं मिली है, पर नई Seltos के इंटीरियर में ज़्यादा जगह होने की उम्मीद है। साथ ही में इसमें नई अपहोल्स्ट्री, नया इंटीरियर,अलग डैशबोर्ड लेआउट और अपडेटेड कंट्रोल पैनल जैसे कई नए फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। इसकी सीटे लंबी ड्राइव के लिए काफी आरामदायी रहनेवाली है। साथ ही में यात्रियों के लिए बड़ा बूटस्पेस और शोल्डर रूम होगा। नया मॉडल 4,365 मिमी लंबा, 1,800 मिमी चौड़ा और 1,645 मिमी ऊँचा है। साथ ही में इसका व्हीलबेस 2,610 मिमी है।यह SUV ज्यादा ऊँची और लम्बी हो सकती है। इसके लाइटिंग और आगे एवं पीछे के बंपर में बदलाव की उम्मीद है।

इंजन

नयी Seltos में वर्तमान 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन को जारी रखे जाने की संभावना है। डीज़ल इंजन में नया 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।इसके आलावा अलग-अलग ट्रिम्स में मैनुअल गियरबॉक्स और कई ऑटोमैटिक विकल्प जारी रहने भी की उम्मीद की जा रही है।

कीमत

नए मॉडल की कीमत वर्तमान Seltos से थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो की शायद 12 लाख (एक्सशोरूम) से लेके 21 लाख (एक्सशोरूम) तक हो सकती है।

कलर्स

भारत में Kia Seltos 11 रंगों में उपलब्ध होगी । जिसमे क्लियर वाइट, प्यूटर ऑलिव, ग्रेविटी ग्रे, स्पार्किंग सिल्वर,औरोरा ब्लैक पर्ल, ग्लेशियर वाइट पर्ल, इंटेंस रेड, इम्पीरियल ब्लू, अरोरा ब्लैक पर्ल के साथ इंटेंस रेड, अरोरा ब्लैक पर्ल के साथ ग्लेशियर वाइट,एक्सक्लूसिव मेट ग्रेफायट जैसे कलर्स शामिल है।

सेफ्टी फीचर्स

6 एयरबैग

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट

हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल

रियर पार्किंग सेंसर

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

ऑल व्हील डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स शामिल है

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment