Mahindra XUV700 पर मिल रही है बंपर छूट

4 Min Read
Mahindra XUV700 is getting a bumper discount

Mahindra XUV700 पर मिल रही है बंपर छूट

सूत्रों की जानकारी के अनुसार Mhindra नवंबर 2025 में अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों के लिए यह सुनहरा मौका है अपनी पसंदीदा गाड़ी को चुनने का। Mahindra अपनी SUV पर आकर्षक डिस्काउंट लेकर आयी है। ये ऑफर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है और ये ऑफर अधिकृत डीलरशिप के ज़रिए सीमित अवधि के लिए उपलब्ध हैं।Mahindra को इंडियन मार्केट में SUVs के लिए जाना जाता है। Mhindra का मार्केट काफी तगड़ा है, उसमे और तेज़ी लाने के लिए निर्माता अधिक डिस्काउंट जारी कर रहे है।

Mahindra ने हाल ही में 2025 XUV700 लॉन्च की है,यह SUV Mahindra की मार्केट को और तेज़ गति से दौड़ाने में काफी सहायक होने वाली है। पिछले मॉडल की सभी पसंदीदा चीज़ो को इसमें शामिल किया है, इसके आलावा भी कई बदलाव नई Mahindra XUV700 में देखने को मिलने वाले है। अब इसको और भी ज़्यादा बोल्ड लुक, एक प्रीमियम लाउंज जैसा केबिन और आपकी सुरक्षा के लिए ज़रूरी सुरक्षा तकनीकें मिल रही हैं।यह काफी मॉर्डन लुक देने के साथ राइडर को ज्यादा आराम, सेफ्टी एवं आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। इस SUV पर 1 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है।हालांकि, ये छूट डीलरशिप और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर कम-ज्यादा हो सकती है।

इंजन और पर्फोमन्स

Mahindra XUV700 में दो इंजन ऑप्शन दिए गए है जिसमे एक है 2.0 लिटर टर्बो पेट्रोल (197 bhp और 380 Nm) और 2.2 लीटर डीजल (182 bhp और 450 Nm) इंजन दिया है। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है।इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 17 KMPL के करीब है।

सेफ्टी

  • 7 एयरबैग
  • ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा
  • ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
  • हिल होल्ड असिस्ट
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • ABS विथ EBD जैसी कई सुविधाएं शामिल है।

डिज़ाइन

2025 XUV700 की डिज़ाइन अब और ज़्यादा स्टाइलिश बनाई गई है। इसके फ्रंट और रियर दोनों लुक में काफी अच्छे बदलाव किये गए है। XUV700 की केबिन की बात करें, तो इसका केबिन बेहद स्पेशियस और लग्जरी फील देने वाला बनाया गया है। इसके फ्रंट को अब ओर ज़्यादा प्रभावशाली है बनाया गया है, जिसमें नए डिज़ाइन वाला क्रोम ग्रिल है और उस पर नए महिंद्रा लोगो का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। इसके डोर हैंडल को भी अब और ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है। इसके बंपर को भी ज़्यादा प्रभावशाली लुक के लिए नया आकार दिया गया है। फ्रंट सीट्स भी ओर बड़े और सपोर्टिव हैं। पीछे की तरफ, C-आकार के एलईडी टेल लैंप्स, एक नया स्पॉइलर और टेलगेट पर एक आकर्षक क्रोम स्ट्रिप इसके प्रीमियम और मॉडर्न लुक को पूरा करते हैं।

फीचर की बात करे तो इसमें वेंटिलेटेड सीटें, 10.25 इंच स्क्रीन्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बिल्ट-इन एलेक्सा, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन वाली पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी कई सुविधाओं का दयान रखा गया है।

कीमत और वैरिएंट्स

अगर XUV700 की प्राइस की बात करे तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग 13. 66 लाख (एक्स शोरूम) से लेके लगभग 27.64 लाख (एक्स शोरूम) तक होने की उम्मीद की जा रहीहै। बात करे इसके वैरिएंट्स की तो इसमें 45 भी ज्यादा वैरिएंट्स उपलब्ध है।

कलर्स

XUV700 लगभग 9से अधिक कलर्स में उपलब्ध है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment