Renault की ओर से लूट लो ऑफर जारी किया गया है। भले ही दिवाली ख़तम हो गई है पर Renault अपने ग्राहकों के लिए बढ़िया तोहफे लेकर आ गई है। ग्राहकों के लिए तो सभी निर्माताओं की और से एक से बढ़कर एक भारी ऑफर्स समने आ रहे है। देखा जाये तो अब ग्राहकों का अपनी खुद की कार लेने का सपना पूरा करना अब बहुत ही आसान हो गया है। Renault ने इस महीने में लगभग 1 लाख रुपये तक का बम्पर डिस्काउंट देने का ऑफर जारी किया है। इसमें Kwid हैचबैक कार है, Kiger सब-कॉम्पैक्ट SUV है और Triber में MPV यानी मल्टी परपज व्हीकल सेगमेंट में बेचा जाता है। ग्राहकों के लिए यह कम कीमत में कार खरीदने का सबसे अच्छा मौका होता है।
तो आइये जानते है Renault ने Kwid, Triber और Kiger पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया है
Kwid

Kwid यह कंपनी की एंट्री-लेवल एवं सबसे सस्ती कार है जो की हैचबैक सेगमेंट में आती है। इसका डिज़ाइन SUV से काफी मिलता है। Kwid पर Renault ने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया है। यह अपने शानदार लुक और ग्राउंड क्लियरेंस के लिए फेमस है। इस कार पर कंपनी लगभग 65,000 से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4,29,900 से लेके 5,99,100 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी ऑफर डिटेल्स की बात करे तो इस कार पर लगभग 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा, लॉयल्टी ऑफर, रेफरल बेनिफिट्स और किसानों, सरपंचों और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 4,000 रुपये का रूरल ऑफर भी दिया जा रहा है।
Triber

जुलाई में ही नई लॉन्च हुई New Facelift Triber पर भी कंपनी लगभग 65,000 से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर करती है। नई Triber की कीमत लगभग 5.76 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 8.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।जिस पर कंपनी लगभग 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर करती है इसके अलावा, लॉयल्टी ऑफर, रेफरल बेनिफिट्स और किसानों, सरपंचों और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 4,000 रुपये का रूरल ऑफर भी उपलब्ध है।पुराने मॉडल पर कंपनी ओर ज्यादा लगभग 75,000 तक का डिस्काउंट ऑफर करती है। 30,000 रुपये का कॅश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस, 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और लॉयल्टी व रेफरल बेनिफिट्स दे रही है। इसके अलावा कंपनी किसानों, सरपंचों और ग्राम पंचायत सदस्यों को 4,000 रुपये का रूरल ऑफर भी दे रही है।
Kiger

Kiger पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Renault की पॉपुलर छोटी SUV Kiger पर कंपनी लगभग 80,000 से 85,000 तक का भारी डिस्काउंट ऑफर करती है। इसकी कीमत की बात करे तो यह लगभग 5.76 लाख से लेके 10.33 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है जिस पर कंपनी लगभग 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस, 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रेफ़रल बेनिफिट्स मिल रहे हैं। किसानों, सरपंचों और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए, रेनॉ 4,000 रुपये का ग्रामीण ऑफर भी दे रही है।इसके पुराने मॉडल पर लगभग 35,000 तक का कैश डिस्काउंट कंपनी ऑफर करती है।
तो इंतज़ार किस बात का हो जाइये तैयार अपनी खुद की ड्रीम कार का सपना सच करने के लिए।


