Royal Enfield जल्द लाएगी Continental GT 750 और Himalayan 750!

3 Min Read
Royal Enfield will soon launch the Continental GT 750 and Himalayan 750!

वैसे तो कई बरसो से Royal Enfield की ओर से बहुत सी बाइक भारतीय बाजार में धूम मचा रही है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला है की Royal Enfield के निर्माता जल्‍द ही दो नई मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्‍च कर सकते है। इटली के मिलान में 2025 EICMA शो के भव्य मंच पर, रॉयल एनफील्ड ने कॉन्टिनेंटल GT 750 रेस बाइक और हिमालयन 750 को प्रदर्शित किया। जिसकी कीमत 3.5 लाख से 4 लाख तक होने की उम्मीद है।

इस बाइक को भारतीय सड़कों पर परीक्षण करते हुए देखा गया है। जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा ही की निर्माता जल्द ही इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रहे है। हालां‍कि अभी निर्माता की ओर से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है की 2026 के अंत भाग में इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

तो आइये जानते है इन दोनों बाइक्स के बारे में

Royal Enfield continental GT 750

भारत में लॉन्च होने वाली यह पहली 750 सीसी मोटरसाइकिल होने का अनुमान है। इस बाइक में नया सस्पेंशन, नया चेसिस और नया स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलने वाला है। यह दिखने में कॉन्टिनेंटल GT 650 जैसी ही है। यह एक रेस प्रोटोटाइप है, इसलिए संभावना है कि यह 650 मॉडल से हल्का हो सकता है।इस बाइक में एक नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है, जो लगभग 54-55 बीएचपी और लगभग 65 एनएम का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। Cntinental GT 750 में रेट्रो स्टाइल वाली कैफे रेसर डिज़ाइन होगी। इसके आलावा इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स हैं। इसे 2026 के अंत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Himalayan 750

Royal Enfield द्वारा EICMA में प्रदर्शित दूसरी 750cc की बाइक थी Himalayan 750 ।यह बाइक पूरी तरह से नए 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस होगी, जो पहले से ओर ज्यादा पावर और टॉर्क देगी। Royal Enfield इसी नाम से एक इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी मार्किट में लानेवाली है। यह बाइक को भी अगले साल भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। Himalayan 450 की तुलना में, Himalayan 750 एक ज़्यादा बड़ी गाड़ी है जिसका ईंधन टैंक भी बड़ा है।जिसकी क्षमता 20 लीटर की है। इसका पैरेलल-ट्विन इंजन लगभग 55 से 60 bhp की पावर दे सकता है।यह बाइक को भी 3.8 लाख रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment