जापानी निर्माता की Suzuki Access स्कूटर्स मार्केट में पहले से ही इतनी पॉप्युलर है, और अब तो उसका इलेक्ट्रिक वर्ज़न भी मार्केट में धूम मचाने आ रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकलस पसंद करने वालो के लिए एक और नया विकल्प उपलब्ध होने जा रहा है। Suzuki E- Access का सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक, एथर रिज़्टा जैसी तगड़ा पर्फोमन्स देनेवाले दो पहिया वाहनों के साथ है। Access का यह नया इलेक्ट्रिक अवतार और भी ज्यादा खूबसूरत, आकर्षक और नयी खूबियों के साथ मार्केट में आनेवाला है। तो आइये जानते है इसकी खासियत के बारे में।

भारतीय बाजार में EV की बढ़ती डिमांड को देखते हुए एक से बढ़कर एक बहेतरीन विकल्प उपयुक्त हो रहे है। सभी निर्माता अपने चाहको को खुश करने की कोशिशों में लगे हुए है। इनमे भी Suzuki ने काफी सालो से अपने चाहको में की अपनी विश्वसनीयता स्थापित की है।
डिज़ाइन और कलर्स
इसकी डिज़ाइन की बात करे तो यह काफी सिंपल फ़ीर भी आकर्षक और सुन्दर है। आपको अपनी सवारी के लिए सभी जरुरी फीचर्स इसमें मिलने वाले है। E-Access के फ्रंट लुक की बात करे तो इसका आगे का हिस्सा ज़्यादा शार्प है, आगे के एप्रन पर एक वर्टिकल डीआरएल है। इसके आलावा इसमें LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, और टू-टोन अलॉय व्हील्स इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं। साथ ही में इसकी आरामदायक और लम्बी गद्देवाली सीट भी काफी बढ़िया है। यह EV में 3 शानदार कलर्स में उपलब्ध है, जैसे की पर्ल जेड ग्रीन और मेटैलिक मैट फ़ाइब्रोइन ग्रे, पर्ल ग्रेस व्हाइट और मेटैलिक मैट फ़ाइब्रोइन ग्रे, मेटैलिक मैट ब्लैक और मेटैलिक मैट बोर्डो रेड।

कीमत
Suzuki E- Access की कीमत की अगर बात करे तो यह लगभग 1 लाख से लेके 1 लाख 20 हजार तक रहने की उम्मीद है। इसकी लॉन्चिंग भी बहुत ही जल्द होने की उम्मीद है। इसकी कीमत काफी किफायती है, और कलर्स तो काफी सुहाने है।
परफॉर्मेंस, रेंज, टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग
तो आइये जानते है इसके दमदार पर्फोमन्स, रेंज और फ़ास्ट चार्जिंग के बारे में कुछ खास बाते। यह नयी EV एक बार फुल चार्ज होने पर 95 किलोमीटर तक की रेंज देने की उम्मीद है। इसकी टॉप स्पीड की बात करे तो यह 71 किमी/घंटा की मानी जाती है। यह स्कूटर 5.4 हॉर्सपावर और 15 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है।जब की इसके वजन की बात करे तो इसका वजन 122 किलोग्राम है। यह EV में तीन मोड उपलब्ध है जैसे की ईको मोड, मोड ए और मोड बी। जिसमें ईको मोड में आप 55 kmph और A और B मोड में 71 kmph तक की गति पे स्कूटर को चला सकेंगे। अब इसकी चार्जिंग की बात करे तो फास्ट चार्जर आप से महज 1.2 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

फीचर्स और अन्य विशेषताएँ
अन्य विशेषताओं की बात करे तो इसमें बिना चाबी वाला इग्निशन, 2-इंच रंगीन TFT डिस्प्ले, रिवर्स मोड, ब्लूटूथ और ऐप के माध्यम से मोबाइल कनेक्टिविटी, नेविगेशन सहायता, कॉल और संदेश अलर्ट, और कम बैटरी अलर्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एंटी-थेफ्ट स्मार्ट लॉक सिस्टम जैसी कई विशेषताए पायी जाती है।
इसके आलावा LED लाइटिंग, साइड स्टैंड अलर्ट, USB चार्जिंग पोर्ट, और 22L का बूट स्पेस, जो हेलमेट और छोटे सामान के लिए परफेक्ट है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पेट्रोल स्कूटर से 3-4 गुना सस्ता पड़ता है, जिससे आप काफी बचत कर सकते है। प्रति चार्ज यह सिर्फ 2.5 यूनिट बिजली खपत करता है। इसके आलावा अभी सरल EMI के चलते इसे खरीदना अभी सभी वर्ग के लिए काफी आसान हो गया है।


