Hundai लॉन्च करने जा रहा है जल्द ही नई पीढ़ी की Hundai Venue 2025

3 Min Read
Hyundai launch new-gen Hyundai Venue 2025 soon

रिपोर्ट्स के अनुसार Hundai नवंबर में अपनी नई पीढ़ी की Hundai Venue को लॉन्चिंग करने की तैयारी कर रहा है। जोकि काफी परिवर्तन के साथ देखने को मिलेगी। इसकी तस्वीरो को पहले भी देखा गया है, जिससे पता चलता है की Hundai काफी अच्छे बदलाव के साथ मैदान में उतर रही है। यह एक कॉम्पैक्ट SUV है। Hundai ने इसके बोक्सी डिज़ाइन को बरक़रार रखते हुए स्टाइल में थोड़ा चेंज किया है। इसमें नया स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, नए डिज़ाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर, संशोधित बॉडी पैनल, नया ग्रिल, नया एलॉय डिजाइन और रूफ रेल्स जैसे कई फीचर्स शामिल है।

तो आईये बारीकीसे देखते है नई Hundai Venue में क्या खास है ?

अपेक्षित इंटीरियर अपडेट

2025 की Hundai Venue में इंटीरियर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है, जैसे की में डैशबोर्ड पर एक नई कर्व्ड स्क्रीन होने की उम्मीद है।इसके आलावा इसमें नए डेशबोर्ड में डुअल स्क्रीन, रंगीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, नए एयर वेंट्स, नई अपहोल्स्ट्री और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स पाए जा सकते है।

सुरक्षा एवं सेफ्टी

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एअर बैग्स, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन ) और ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल ) उपलब्ध कराये जायेंगे।इसके आलावा रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम भी शामिल होंगे।

इंजन

Hundai Venue का इंजन वही परिचित रहेगा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन , 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके आलावा फाइव -स्पीड मैनुअल, सिक्स -स्पीड मैनुअल और सेवन स्पीड DCT गियरबॉक्स के शामिल होने की उम्मीद है।

बाहरी डिज़ाइन

इस नई क्प्म्पैट एसयूवी मेंआगे की तरफ़ एक नया ग्रिल दिया गया है जिसके दोनों तरफ एक पतली एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स लगी है। इसके आलावा इसमें नए डिज़ाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर, नए स्प्लिट हेडलैम्प और टेललैंप्स को जोड़ने वाली पूरी चौड़ाई वाली लाइट बार भी दी गई है। इसके आलावा एक्सटीरियर की बात करे तो अपडेटेड एलईडी टेल लैंप, इंटीग्रेटेड हाई-माउंटेड स्टॉप लाइट और रूफ रेल जैसे कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

नई Hundai Venue सीधी की प्रतिस्पर्धा टाटा नेक्सन, स्कोडा काइलैक, मारुति ब्रेज़ा, किआ सोनेट जैसी तगड़ी कारों के साथ है। Hundai Venue इस साल के अंत तक बाजार में आने की उम्मीद की जा रही है।

Share This Article
Follow:
मैं ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रति उत्साह और अच्छा अनुभव के साथ, मैं कारों, बाइक्स और ऑटोमोबाइल के बारे में विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य रहता हे के मे आपको ऑटो न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उद्योग के नवीनतम लॉन्च, फीचर्स और रुझानों से जानकारी देना, मेरा और ऐक उद्देश्य रहता के मैं आप को एकदम सरल भाषा और विस्तृत विश्लेषण कर के जानकारी देना।
Leave a Comment