Suzuki मोटरसाइकिल इंडिया इस त्योहारों को खास बनाने के लिए लेके आई है अपनी नई Suzuki V Strom SX कई बेहतरीन अपडेट्स के साथ। इसकी कीमत पहले जितनी ही है। ऊपर से खरीददारों को त्योहारों का खास डिस्काउंट भी मिलेगा। कुल मिलाके अभी नए ग्राहकों को पुराने दामों में अपग्रेड वर्शन मिलेगा, वह भी चार चार नए आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ। नए रंगो के साथ इसके ग्राफिक्स को ज्यादा बेहतर बनाया है।

2025 में Suzuki V Strom SX को एक नए रूप में पेश किया किया है, जिसकी खास बात उनके चार नए कलर ऑप्शन है। अब यह बाइक आपको ग्लेशियल वाइट के साथ मैट स्टेलर ब्लू , पर्ल फ्रैश ब्लू के साथ स्पार्कल ब्लैक, शेंपैन येलो के साथ स्पार्कल ब्लैक और स्पार्कल ब्लैक जैसे विकल्पों के साथ उपलब्ध होनेवाली है।
इसी के साथ Suzuki ने V Strom SX के मालिकों के लिए हिमालयन एक्सपेडिशन का भी आयोजन किया है, जोकि 10 दिन तक चलेगा। Suzuki V Strom SX यांत्रिक रूप से पिछले संस्करण जैसी ही है। थोड़े बदलाव करके इसको और आकर्षक बनाया गया है। खासकर के दो रंगो के संयोजन से काफी लुभावने कलर्स के ऑप्शन दिए है। इस से यह बाइक काफी स्टाइलिश दिखती है।

इंजन
इस नयी बाइक में 249cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है। जो 26.5 PS की पीक पावर और 22.2 Nm का पीक टॉर्क देता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करे तो इसमें एक एलईडी टेललाइट, एलईडी हेडलाइट, लंबी विंडस्क्रीन, डिजिटल कंसोल विद ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट और पीछे लगेज रैक जैसे कई फीचर्स को शामिल किया गया है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं और यह 17-इंच के पहियों पर चलती है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स और डुअल-चैनल ABS मिलता है।

कीमत और ऑफर्स
Suzuki ने V Strom SX को 1.98 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। वी-स्ट्रॉम एसएक्स को अपने पसंदीदा रंग में 5,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफरऔर 1,709 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी या 8,000 रुपये तक के बीमा लाभ जैसे लाभों के साथ खरीद सकते हैं। 4 नए कलर ऑप्शन के साथ इसमें नए ग्राफिक्स भी मिलते हैं, जिससे नए बायर्स को ज्यादा अट्रैक्ट करने में निर्माता काफी सफल रहेंगे। कलर्स के साथ नए डेकल्स भी दिए गए हैं, जिससे बाइक और ज्यादा स्टाइलिश दिखती है।
किफायती दाम में यूज़र्स को कम्फर्ट एवं स्टाइल दोनों का सुभग समन्वय देखने को मिलेगा। इसीके साथ सुजुकी है तो विश्वास की गारंटी भी रहती है।


